नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
April 25, 2024

Raftaar India news

No.1 news portal of India

अभियान मिशन शक्ति फेज-3 का शुभारम्भ-महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा प्रदान ही प्रथम उद्देश्य–

1 min read

महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना ही मुख्य उद्देश्य-मिशन शक्ति फेज-3 का किया गया शुभारम्भ-
रफ्तार इंडिया न्यूज़-गोरखपुर-
गोरखपुर। प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन के लिए दिनांक 21अगस्त 2021 से दिनांक 31 दिसंबर 2021 तक चलाये जाने वाले विशेष अभियान मिशन शक्ति फेज-3 का शुभारम्भ अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती साधना सिंह उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग श्रीमती अंजू चौधरी विधायक सदर राधा मोहन दास अग्रवाल विधायक सहजनवा शीतल पांडे विधायक पिपराइच महेंद्र पाल व सदस्य राज्य महिला आयोग श्रीमती निर्मला द्विवेदी की उपस्थिति में एनेक्सी भवन में किया गया ।इस दौरान लखनक्र में आयोजित माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया जिसके अंतर्गत संपूर्ण प्रदेश के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया जिसमें जनपद से नामित दो महिला कार्मिक शिक्षिका एवं चिकित्सा अधिकारी शामिल रहीं। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की बालिकाओं को ऑनलाइन धनराशि का हस्तांतरण भी किया गया।प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के उपरान्त जनपद के कार्यक्रम में मिशन शक्ति फेज 1 व 2 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मियों स्वयं सेवी संगठन स्वयं सहायता समूह उद्यमी एवं ग्रामीण उत्थान के क्षेत्र में कार्यरत 75 अग्रणी महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें मास्क व राखी भी वितरित किया गया।
कार्यक्रम में एडीएम वि/रा राजेश कुमार सिंह जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्वजीत सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत सिंह पुलिस अधीक्षक अपराध महेंद्र पाल सिंह महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती तुहिना दास गुप्ता सेंटर मैनेजर वन स्टॉप सेंटर श्रीमती पूजा पाण्डेय विधि सह परिवीक्षा अधिकारी शशिकांत चैहान जिला समन्वयक महिला शक्ति केंद्र राशि कौशिक सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती सुनीता चैहान सामाजिक परामर्शदाता शौरभ दूबे सहित अन्य विभागीय नोडल अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
रफ्तार इंडिया न्यूज़-गोरखपुर-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806