नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
April 19, 2024

Raftaar India news

No.1 news portal of India

महिला ने लगाया कोल्हुई थाने में बैठाकर पुलिस पर मारने-पीटने,भद्दी गाली देने का आरोप-

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-यूपी-
ब्यूरों रिपोर्ट-महराजगंज-*
कोल्हुई पुलिस थाने में बैठाकर थप्पड़ मारने का महिला ने लगाया आरोप-


पुरंदरपुर (महराजगंज)। थाना कोल्हुई क्षेत्र के ग्राम कोमरवा टोला राजपुर बुजुर्ग निवासी एक महिला ने थाना प्रभारी कोल्हुई पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला में उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार ग्राम कोमरवा टोला राजपुर बुजुर्ग निवासी संतोला देवी व उसकी देवरानी मुरली के बीच रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर ले आई। संतोला देवी ने आरोप लगाया कि थाने पर कुछ लोंगो के प्रभाव में आकर पुलिस ने सुलह समझौते का दबाव बनाया गया। जब वह कार्रवाई के लिए कहीं तो थाना प्रभारी ने उसको थप्पड़ मार दिया। थाना प्रभारी कोल्हुई देवेन्द्र कुमार सिंह ने महिला को थप्पड़ मारने का आरोप निराधार बताया है। सीओ फरेंदा सुनील दत्त दुबे ने बताया कि महिला का आरोप निराधार है। कोल्हुई पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति भंग की धारा में चालान किया है।
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-कोल्हुई-महराजगंज-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806