नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
April 25, 2024

Raftaar India news

No.1 news portal of India

रायबरेली में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, सपा सरकार में चाचा और भतीजे की गैंग करती थी वसूली

1 min read

लखनऊ, RIN मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को रायबरेली में कई दिग्गज नेताओं की उपस्थिति में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला। कहा, 2017 के पहले प्रदेश में नौकरी नहीं थी। समाजवादी पार्टी की सरकार में चाचा और भतीजे की गैंग वसूली पर निकल पड़ता था। वसूली के साथ सभी भर्तियां विवादित होती थीं। योगी आदित्यनाथ ने बसपा और कांग्रेस को कठघरे में लिया। बोले- कांग्रेस ने सदैव देश के साथ कुठाराघात किया है। देश के अंदर आतंकवाद की जड़ और भाषाई दंगा कराने की अगर कोई जड़ है तो वह कांग्रेस ही है। समाजवादी पार्टी, कांग्रेस हो या बहुजन समाज पार्टी, भ्रष्टाचार इनके जीन्स का हिस्सा बन गया है। भ्रष्टाचार के बगैर इनका काम ही नहीं चलता, विकास इनकी सोच के दायरे से बाहर है।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को आइटीआइ परिसर स्थित स्टेडियम में जन विश्वास यात्रा के समापन पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस विभिन्न तरह के दंगे कराने की दोषी है। उसने प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को काल्पनिक बताने का अपराध किया। यह महान स्वतंत्रता सेनानी राना बेनी माधव की धरती है, वीरा पासी को भला कौन नहीं जानता, जिन्होंने अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे। इसके बावजूद न जाने कौन सी ऐसी परिस्थिति थी, जो यहां के लोग कांग्रेस को गले लगाए रहे। अब यहां के जनप्रतिनिधि उसे उखाड़ फेंकने में सहभागी बनेंगे। कांग्रेस विधायक आदिति सिंह पहले जबकि अब राकेश सिंह विकासपरक नीतियों के चलते भाजपा में शामिल हुए।

योगी ने कहा कि 2017 के पहले और उसके बाद का उत्तर प्रदेश सबके सामने है। पहले सरकार के पास धन बहुत रहता था, लेकिन वह सत्तादल के नेताओं के घरों में जाता था। अब केंद्र व प्रदेश सरकार विकास की दिशा में नित नए सोपान गढ़ रही है। अब तक 43 लाख गरीबों को आवास उपलब्ध करा चुके हैं। दो करोड़ 61 लाख शौचालय बनवाए गए हैं। समाजवादी इत्र की बात करने वाले भ्रष्टाचार की बदबू फैलाते थे। भ्रष्टाचार सपा, कांग्रेस के जींस का हिस्सा बन गया था। पर्व और त्योहार के पहले दंगे होते थे। दंगा करने वाले अब साहस नहीं कर पाते। वे जानते हैं कि इस कृत्य का खामियाजा उनकी सात पीढिय़ां भुगतेंगी।

बुआ और बबुआ को जनहित के कार्याें के लिए फुर्सत ही नहीं थी। नौकरियां निकलने के बाद चाचा-भतीजा वसूली करने निकल पड़ते थे। योगी ने कहा कि सपा के बारे में सभ्य व्यक्ति कहता है, जिस गाड़ी में सपा का झंडा समझो बैठा है कोई पेशेवर गुंडा। उन्होंने कहा कि इन्हीं लोगों ने कानपुर में दंगा भड़काने का काम किया। हमने विकास किया, सुरक्षा भी दी और आस्था का सम्मान भी किया। सीएम ने सभा में मौजूद भीड़ से सवाल किया कि क्या कांग्रेस या सपा या फिर बहन जी अयोध्या में मंदिर बनवा पाते, जवाब मिला नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806