नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
April 19, 2024

Raftaar India news

No.1 news portal of India

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला लड़की का शव,मौके पर पुलिस बल तैनात-

1 min read

रफ्तार इंडिया न्यूज-महराजगंज-
ब्यूरों-रिपोर्ट-महराजगंज-
कोल्हुई क्षेत्र के परासखाड़ गांव में सोमवार को एक साइफन में मिली बालिका की लाश के मामले में नया मोड़ आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बालिका की गला दबाकर हत्या की गई थी। रिपोर्ट के आधार पर कोल्हुई पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
एसपी प्रदीप गुप्ता ने बुधवार को घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस को कार्रवाई के लिए दिशा निर्देश भी दिया।

जिस लड़की की हत्या के बाद शव को साइफन में फेंका गया था, वह घुमक्कड़ समुदाय की रहने वाली थी। घटना स्थल से कुछ दूर परिवार के साथ तंबू में रहती थी। बालिका के भाई ने शव की पहचान किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस हत्या का मामला पंजीकृत कर ली है। इस बात की जांच शुरू कर दी गई है कि हत्या के पीछे वजह क्या है? घटना को लेकर दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभी यह प्रमाणित नहीं है। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर से पूछताछ की जाएगी। उसके बाद ही दुष्कर्म के मामले में कुछ कहा जा सकता है।

एसपी ने किया घटनास्थल का मुआयना-

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालिका की मौत की वजह गला दबाने की बात आने के बाद बुधवार को एसपी प्रदीप गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का जायजा लिया। एसओ को जल्द से जल्द खुलासा का निर्देश दिया। कहा कि घटना में जिनका भी नाम सामने आए उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। सही आरोपितों को पकड़ा जाए।

कई संदिग्ध पुलिस के रडार पर-

हत्या की रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया। कोल्हुई पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की भी टीम भी आरोपितों की तलाश में जुट गई है। कई संदिग्ध लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

पांच दिन से गायब थी बालिका-

परिजनों के मुताबिक बालिका पांच दिन से गायब थी लेकिन परिजन पुलिस को सूचना नहीं दिए थे। बीते सोमवार को ग्रामीण घटना स्थल की तरफ गए थे। वहां साइफन में बालिका का शव देख शोर मचाया। उसके बाद भीड़ जुटी। किसी ने कोल्हुई पुलिस को सूचना दी। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी थी। लड़की के गायब होने के बाद भी परिजन क्यों नहीं पुलिस को सूचना दिए? किस वजह से हत्या हुई? इन सभी बिन्दुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला दबाने की बात आने के बाद मृतका के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धारा 302,201आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। दुष्कर्म की आशंका पर भी छानबीन व पूछताछ होगी। जल्द ही आरोपितों को पकड़ कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

देवेन्द्र सिंह-एसओ कोल्हुई-
रफ्तार इंडिया न्यूज-महराजगंज-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806