नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
April 23, 2024

Raftaar India news

No.1 news portal of India

25 हज़ार के ईनामीया को तमंचे के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार-

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज़-गोरखपुर-
ब्यूरो-सुशील कुमार-
25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे के साथ गिरफ्तार-

गोरखपुर-पुलिस ने सोमवार को तरैना पुल के पास से 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी जगत राम पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बताया कि गैंगेस्टर 25,000 इनामी अपराधी पिछले 1 वर्ष से फरार चल रहा था उरुवा पुलिस ने गिरफ्तार किया। इजहार अंसारी (35) के रूप में हुई है। वह राजगढ़ थाना गोला का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा बरामद किया है। वह लूट की घटना को अंजाम देने के फिराक में था। उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार इजहार पर वर्ष 2021 में गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था। तभी से वह फरार चल रहा था। जिसके बाद उसपर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। उसकी एक गैंग है जो इलाके में घूमकर लोगों के मोबाइल,चेन आदि लूट लेता है। उसके खिलाफ गोला थाने में छह मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया। गिरफ्तार करने वाले प्रमुख रूप से प्रभारी निरीक्षक उरुवा अजय कुमार मौर्य वरिष्ठ उपनिरीक्षक रविसेन सिंह यादव हेड कांस्टेबल अनिल सिंह यादव कांस्टेबल अनिल यादव का सरवन धर्मेंद्र कुमार यादव सम्मिलित रहे।
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-गोरखपुर-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806