नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
April 24, 2024

Raftaar India news

No.1 news portal of India

व्यापार मंडल के लोगो ने पनियरा थानाध्यक्ष का किया स्वागत

1 min read

पनियरा में आज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, पनियरा द्वारा पनियरा के नवागत थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह का अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया गया। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि शान्ति व्यवस्था कायम करने के लिए व्यापारी वर्ग का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। सभी के सहयोग से विकास संभव है। विधानसभा अध्यक्ष इंजी आकाश जायसवाल ने कहा कि जनहित के कार्यो के लिए व्यापार मंडल सदैव प्रशासन का सहयोग करने के तत्पर है। विधानसभा महामंत्री दिलीप कसौधन ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा व्यापरियों के हित में किए गये कार्यों से अवगत कराया। जिला मंत्री अख्तर खान, नगर महामंत्री अजय जायसवाल एवं कोषाध्यक्ष अमित जायसवाल ने पनियरा में दिन प्रतिदिन हो रही सड़क दुर्घटना के समाधान करने पर वार्तालाप किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उप निरीक्षक संजय यादव, मनोज गुप्ता , निरूपमा यादव, ओमजीत पटेल, हेड कान्सटेबल सोनू यादव, रवि प्रताप सिंह व्यापार मंडल नगर उपाध्यक्ष नईम अहमद, मनोज कसौधन, मीडिया प्रभारी भोला जायसवाल, नगर मंत्री धर्मेंद्र जायसवाल, गौतम गुप्ता, संयुक्त मंत्री राजेंद्र चौरसिया, रामनिवास सिंह एवं अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806