नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
April 23, 2024

Raftaar India news

No.1 news portal of India

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला को सहज पंजाबी भाषा व्याकरण पुस्तक भेंट-

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज़-सूरतगढ़-
रिपोर्ट-रामकरन प्रजापति-सूरतगढ़-
लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला को सहज पंजाबी भाषा व्याकरण पुस्तक भेंट की

पूनम फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा चलाए निशुल्क शिक्षा की जानकारी दी
(रामकरण प्रजापति)
जयपुर। पूनम फाउंडेशन ट्रस्ट के सदस्य और भाटिया आश्रम सूरतगढ़ के अध्यापक गुरमुख सिंह और गुरसेवक सिंह (व्याख्याता) राजस्थान में पंजाबी भाषा की निरंतर सेवा कर रहे हैं, इसी कड़ी में कल गुरमुख सिंह ने कल अपनी सहज पंजाबी भाषा व्याकरण की पुस्तक लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला को भेंट की। मानस अर्जुन कला संग्रहालय की और से आयोजित कार्यक्रम में भेंट करते हुए पूनम फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष रामकरण पूनम प्रजापति और गुरमुख सिंह ने कहा प्रदेश में पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने हेतु, पंजाबी भाषा के कल्चर को जीवित रखने हेतु, राजस्थान के प्रत्येक स्कूल में बच्चे को अपनी स्वेच्छा से तृतीय भाषा रखने हेतु,दोनों भाई गुरसेवक सिंह और गुरमुख सिंह निरंतर प्रयास कर रहे हैं। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें बधाई दी और भाषा के क्षेत्र में कार्य करने हेतु सराहना की।

लेखक के तौर पर अलग पहचान–हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा तहसील के गांव (लिखमीसर–खरलिया)के निवासी दर्शन सिंह रामगढ़िया के पुत्र गुरसेवक सिंह और गुरमुख सिंह कवि और लेखक के तौर पर भी अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। गुरसेवक सिंह द्वारा लिखित अनेकों कविताएं पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती है। वही छोटे भाई गुरमुख सिंह को 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत सरकार द्वारा युवा लेखक प्रतियोगिता में 131वां स्थान प्राप्त हुआ,इस प्रतियोगिता में पूरे देश से युवा लेखक जुड़े हुए थे जिनकी आयु 25 वर्ष से 30 वर्ष रखी गई थी। गुरसेवक सिंह और गुरमुख सिंह ने बताया कि उनका यह श्रेय माता-पिता और भाटिया आश्रम सूरतगढ़ परिवार को जाता है,भाटिया आश्रम सूरतगढ़ में अनेकों विद्यार्थी,Ras,रीट और व्याख्याता भर्ती परीक्षा के अलावा अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शिक्षाविज्ञ प्रवीण भाटिया के सानिध्य और मार्ग दर्शन में कर रहे हैं।

रामकरण प्रजापति ने पूनम फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे निशुल्क शिक्षा अभियान की जानकारी लोक सभा अध्यक्ष को दी। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना की। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला यहां बी एम बिरला ऑडिटोरियम में स्व. अर्जुन प्रजापति की मूर्तियों का अनावरण और मनीषियों का सम्मान करने पहुंचे थे। संस्थापक अध्यक्ष रामकरण पूनम प्रजापति ने मानस अर्जुन कला संग्रहालय के राजेंद्र प्रजापति और मुकेश प्रजापति का इस कार्यक्रम में शामिल करने हेतु आभार व्यक्त किया।
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-सूरतगढ़-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806