नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
April 20, 2024

Raftaar India news

No.1 news portal of India

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बैंको द्वारा लगाई गए स्टालों का निरीक्षण किया-

1 min read

महराजगंज-19-सितंबर-2022
कृपा शंकर योगी की रिपोर्ट-
नगर के एक मैरेज हाल में अग्रणी बैंक के तत्वाधान में चल रहे तीन दिवसीय मेगा लोन मेला के तीसरे दिन केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बैंको द्वारा लगाई गए स्टालों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवम अन्य छोटे उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि नारी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। इसका लाभ लेकर महिलाएं आज आत्मनिर्भर होकर आर्थिक प्रगति कर रही हैं। हमारे जनपद की महिला समूह ने एक उत्पाद महाराज के नाम से निकाला है।जहां कई हाथो को काम मिला है। नारी स्वयंसहायता फाउंडेशन के तहत महिलाओं को स्वयंसहायता समूह के माध्यम से जोड़ने की पहल आरंभ की गई है। इसके माध्यम से समाजिक जनजागरण जैसे नशामुक्ति,बाल विवाह रोकने,बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे कार्य किए जाने है। इसके तहत महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराना और रोजागर के लिए लघु उद्योग के लिए प्रशासनिक स्तर पर भी सहायता पहुंचाया जाएगी। इस योजना से लाभ लेकर महिलाएं जहां आत्मनिर्भर होंगी। वहीं उनकी आर्थिक रूप से भी समृद्धि आएगी। महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा।उन्होंने आगे कहा कि इस मेला का मुख्य उद्देश्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लोगों को अवगत कराना है। इसलिए एमएसएमई सेक्टर के उद्यमियों को ज्यादा से ज्यादा लोन उनलब्ध कराना उद्देश्य है। इस अवसर पर विधायक जयमंगल कन्नौजिया,जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल,भाजपा जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास,नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल,राजेश जायसवाल,जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल,निवर्तमान जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल के अलावा तमाम बैंको के अधिकारी,प्रबंधक एवम् बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं मौजूद रही।
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806