नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
April 25, 2024

Raftaar India news

No.1 news portal of India

सुप्रसिद्घ लोकगायिका आस्था त्रिपाठी लखनऊ में पुरस्कृत,जनपद का बढ़ाया मान-

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-
रिपोर्ट-कृपाशंकर योगी-महराजगंज-

लखनऊ मे आयोजित राज्यस्तरीय प्रोग्राम में पद्मश्री से सम्मानित विद्याबिंदु सिंह के हाथो सम्मानित हुई लोक गायिका आस्था त्रिपाठी।

सुप्रसिद्घ लोकगायिका आस्था त्रिपाठी ने लखनऊ में पुरस्कार पाकर बढ़ाया जनपद का मान।

महराजगंज-बताते चलें कि बीते 28 सितंबर को संत गाडगे ऑडिटोरियम में आयोजित राज्यस्तरीय प्रोग्राम में महराजगंज जनपद की लोक गायिका आस्था त्रिपाठी ने अपनी प्रस्तुति दी। पद्मश्री विद्या बिंदु सिंह ने अपने हाथों से लोकगायिका आस्था त्रिपाठी को समृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित। सम्मानित होकर लौटी आस्था त्रिपाठी ने जनपद महराजगंज क्षेत्रवासियों का मान सम्मान बढ़ाया है। बातचीत के दौरान आस्था त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ में सम्मान पाकर वह काफी खुश हैं और इसके लिए वह सभी जनपदवासियों एवं अपने परिवार के सभी लोगों का आभार व्यक्त करती हैं जो कि हर समय उनका मान मनोबल बढ़ाने का कार्य करते हैं और उनका सपोर्ट करते हैं। आस्था त्रिपाठी को लखनऊ में मिले सम्मान से उनके परिवार के लोगों में काफी खुशी है उन्होंने कहा कि राज्यस्तरीय पुरस्कार पाकर उनकी बेटी ने क्षेत्र का मान सम्मान बढ़ाया है आस्था अपनी प्रतिभा से जिले का नाम रोशन कर रही हैं इसके लिए उनको ढेर सारी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद।
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806