नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
April 24, 2024

Raftaar India news

No.1 news portal of India

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते नगर निगम अधिकारी-

1 min read

रफ्तार इंडिया न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट-महराजगंज-
महाराजगंज-(घुघुली) ग्राम रानीपुर के ग्राम प्रधान पुजारी यादव एवं क्षेत्र विकास अधिकारी अशोक कुमार निगम ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती पर उनको माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पि किए।

क्षेत्र विकास अधिकारी अशोक कुमार निगम ने श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा कि आज 2 अक्टूबर का दिन हम सबके लिए काफी महत्वपूर्ण दिन है आज के दिन महात्मा गांधी जी की जयंती के अलावा लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई जाती है। लाल बहादुर शास्त्री जी देश के दूसरे प्रधानमंत्री थे। शास्त्री जी एक क्रांतिकारी व्यक्ति थे और इनके द्वारा गांधी जी के नारे को “मरो नहीं मारो” में चतुराई से बदलाव मात्र से देश में क्रांति की भावना जाग उठी और उसने प्रचंड रूप ले लिया और इसके लिए शास्त्री जी को जेल भी जाना पड़ा था। क्षेत्र विकास अधिकारी ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री जी अपने देश के लिए बलिदान और सच्ची देशभक्ति के लिए स्वदेश जाने जाएंगे मरणोपरांत इन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
ग्राम प्रधान पुजारी यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित कर कहां की बापू ने देश को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद करवाने में सबसे अहम भूमिका निभाई थी उन्होंने अपने सत्य और अहिंसा के सिद्धांत के दम पर अंग्रेजों को कई बार घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया उनके अहिंसा के सिद्धांत को पूरी दुनिया ने सलाम किया यही वजह है कि पूरा विश्व आज का दिन अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के तौर पर भी मनाता है। ग्राम प्रधान पुजारी यादव ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार हमेशा से न सिर्फ भारत बल्कि पूरे विश्व का मार्गदर्शन करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे। महात्मा गांधी की महानता उनके कार्यों व विचारों के कारण ही 2 अक्टूबर को स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस की तरह राष्ट्रीय पर्व का दर्जा दिया गया है।
इस दौरान राम लखन यादव,सुदर्शन कुशवाहा,हरदेव कुशवाहा,दीनानाथ यादव,रोहित मौर्या सहित आदि लोग मौजूद रहे।
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806