नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
April 20, 2024

Raftaar India news

No.1 news portal of India

सदर संघ लेखपालों द्वारा जिला अस्पताल के मरीजों को फ़ल किया वितरण-

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-संवाददाता-
रिपोर्ट-कृपाशंकर योगी-महराजगंज-
सदर तहसील के लेखपालों ने जिला अस्पताल में लेखपाल संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर मरीजों में किया फल वितरित-

महराजगंज-उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने सोमवार को सदर तहसील मे 61वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान लेखपाल सुनील कुमार यादव,शिवम पाण्डेय ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। जिला कोषाध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि लेखपाल संघ का यह पुनीत कार्य है। तहसील मुख्यालय पर हुई बैठक में संघ की मजबूती पर बल दिया गया सुनील कुमार यादव ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में काम कर रहे लेखपालो की समस्याएं तभी हल हो सकेंगी जब वह संगठित हों। जब तक संगठित नही होंगे तब तक आपकी बातों को कोई नहीं सुनेगा। लेखपाल शिवम पाण्डेय ने कहा कि चौदह नवबंर 1962 को स्वर्गीय मुरारी लाल शर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की स्थापना हुई हम सभी लेखपाल भाईयो की जिम्मेदारी है कि उनके द्वारा बताए गए रास्तो पर चल करके अपने संगठन को मजबूती प्रदान करे। इस दौरान अशोक त्रिपाठी, ऋषिकेश शर्मा, मारुति नंदन निगम, दुर्गेश चौधरी सहित अन्य लेखपाल एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रफ्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806