नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
April 19, 2024

Raftaar India news

No.1 news portal of India

सुबह जल्दी उठाना मनुष्य को स्वस्थ,समृद्धि और बुद्धिमान बनाता हैं डॉ.एमएम भास्कर-

1 min read

“स्वास्थ ही हमारी संपत्ति हैं।”(डॉक्टर एमएम भास्कर) फिजीशियन-
खास बातचीत-महराजगंज के सुप्रसिद्ध फिजीशियन डॉक्टर एमएम भास्कर के साथ।

सुबह जल्दी उठाना मनुष्य को स्वस्थ,समृद्धि और बुद्धिमान बनाता हैं(डॉक्टर एमएम भास्कर)
व्यायाम या जिम करना स्वस्थ्य मनुस्य के गुण होते है। वर्कआउट करना इंसान के जीवन में उतना आवश्यक है जितना की भोजन करना और इसके लिए जरूरत होती है मोटिवेशन की-डॉक्टर एमएम भास्कर।

हमारे पत्रकार कृपा शंकर योगी ने स्वास्थ्य से संबंधित डॉ एमएम भास्कर से की खास बातचीत-

डॉक्टर एमएम भास्कर सर ने बताएं इंसान को स्वस्थ रहने के अनेकों उपाय हैं इसको अपनाकर व्यक्ति स्वस्थ निरोगी जीवन को जीने की अनुभूति कर सकता है

आइए एक नजर डालें डॉक्टर एमएम भास्कर के बताए हुई बातों पर।


Veg Protein Foods: हर व्यक्ति को प्रोटीन की आवश्यकता पड़ती ही है। हमारे पोषक तत्वों में प्रोटीन एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। प्रोटीन से हमारी कोशिकाएं बनती है और रिपेयर होती है। प्रोटीन की सही मात्रा हमारे वजन को संतुलित रखने और हमारी मांसपेशियों (Best Vegetable Source Of Protein) को बढ़ाने का काम करती है। जिम जाने वाले लोगों को खासतौर पर प्रोटीन लेने की सलाह दी जाती है,क्योंकि जब वहां एक्सरसाइज करके मांसपेशियां ब्रेकडाउन होती है तो उसको रिपेयर करने का काम प्रोटीन की मदद से किया जाता है। इसी प्रक्रिया में मसल्स की ग्रोथ होती है और आपका शरीर एक शेप में आने लगता है।


आज की भाग दौड़ से भरी दुनियां में एक दुसरे से आगे निकालने की होड़ में हम इस तरह व्यस्त हो जाते हैं। हमें अपने स्वास्थ्य का ख्याल ही नहीं रहता हैं।
हम पैसे कमाने की होड़ में तो आगे निकल जाते हैं लेकिन उसके बदले में हम सबसे बड़ी कीमत चुकाते हैं और वो हैं हमारी खुद की सेहत जो एक बार चली जाती हैं तो उसे दुबारा से पाना मुश्किल हो जाता हैं।

अगर हम अपने स्वास्थ्य की सही देख भाल नहीं करते हैं तो हमारा यही शरीर रोगों का एक घर बन जाता हैं जिसे दुबारा से रोग मुक्त करने के लिए आप चाहे जितना भी धन खर्च कर ले वो दुबारा से प्राप्त नहीं किया जा सकता।
शरीर को रोग मुक्त बनाना हैं तो आपको अपनी दिनचर्या को बदलना होगा। हर एक जरुरी काम की तरह जरुरी समझाना होगा अपने स्वास्थ्य को और इसके प्रति आपको ईमानदार होना पड़ेगा। एक स्वास्थ्य शरीर को पाने के लिए योग करे, व्यायाम शाळा (Gym) आये सुबह उठे स्वस्थ और विटामिन से भरे सलायुक्त भोजन को करे।

क्या खाने से बचें?
और क्या खाने पर ज्यादा फ़ोकस करें-

हमे अपने दिनचर्या में भोजन के साथ सलादयुक्त शाकाहारी व हरे सब्जियों का उपयोग करें ताकि हमारे शरीर के मशीनों एवं कोमल मांसपेशियों एवं अंतः अंगों को शुद्ध रूप से संचालित करने के लिए समय मिल सके.
हमें मांसाहार,मादक पदार्थों को खाने से व्यक्ति को बचना चाहिए जिससे अच्छे समाज व सुंदर विचारों का प्रकाश फैल सके-


तब ही आप एक स्वस्थ शरीर के स्वामी बन सकेंगे।
एक स्वस्थ व्यक्ति ही अपने जीवन में तरक्की पा सकता है और सुखी जीवन व्यतीत कर सकता है। एक स्वस्थ मस्तिष्क में ही सकारात्मक विचारों का निर्माण होता है।

रफ़्तार इंडिया महराजगंज-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806