नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
April 20, 2024

Raftaar India news

No.1 news portal of India

राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि-

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज़-गोरखपुर-
रिपोर्ट-रफ़्तार इंडिया न्यूज़-गोरखपुर-

राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि-

डी.वी.एन.पी.जी.में हुआ संगोष्ठी का हुआ आयोजन-

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्विद्यालय के परिसर में स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी। तथा इसके साथ ही द्विग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे एक संगोष्ठी भी आयोजित की गयी।

इस अवसर पर कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एबीवीपी गोरक्ष प्रांत अध्यक्ष प्रो० सुषमा पांडेय ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना ही स्वामी विवेकानंद के विचारों को लेकर हुई हैं,राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जयंती एबीवीपी के 3 राष्ट्रीय कार्यक्रमों में से एक है,स्वामी विवेकानंद उच्च कोटि के दार्शनिक थे।

स्वामी विवेकानंद ने विश्व धर्म सभा के मंच से हिंदुत्व का परचम सम्पूर्ण विश्व मे फहराया विवेकानंद पर वेदांत दर्शन,बुद्ध के आष्टांगिक मार्ग और गीता के कर्मवाद का गहरा प्रभाव पड़ा। विवेकानंद का सम्पूर्ण जीवन आध्यात्मिकता व व्यावहारिकता से भरा हुआ हैं उनके सिद्धांत व नीतियों पर अमल करना चाहिए। स्वामी विवेकानंद ने पूरे को सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए महामना मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्विद्यालय के एम.बी.ए.विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.सुधीर नारायण सिंह ने कहा की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्वामी विवेकानंद के राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रहित सर्वोपरि के विचारों लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया है। स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए एक आदर्श प्रेरणा स्रोत है। यही वजह है कि विद्यार्थी परिषद द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाती आ रही है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के समाज सेवा से प्रेरणा लेकर विद्यार्थी परिषद सामाजिक क्षेत्र में कार्य करती हैं।

आभार ज्ञापन प्रांत कार्य समिति सदस्य प्रभात राय तथा मंच संचालन महानगर मंत्री प्रियंका चौरसिया ने किया-

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष हरिकेश,विभाग संगठन मंत्री आकाश,महानगर संगठन मंत्री अभिनव सिंह,प्रांत मीडिया संयोजक अनुराग मिश्रा,विश्विद्यालय इकाई अध्यक्ष पीयूष मिश्रा,इकाई मंत्री चंद्रपाल यादव,प्रांत कार्यकारिणी सदस्य संजीव त्रिपाठी,शाम्भवी,शिवम पांडेय,अभिजित शर्मा, आदित्य सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रफ़्तार इंडिया न्यूज-गोरखपुर-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806