नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
April 25, 2024

Raftaar India news

No.1 news portal of India

गौ माता का है सभ्यताओं एवं भारतीय संस्कृति से है गहरा रिश्ता सदर विधायक-

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-
कृपाशंकर योगी-महराजगंज-

हमारी सभ्यता,संस्कृति तथा परंपराओं से गौ माता का बहुत गहरा और पुराना है नाता-जयमंगल कनौजिया विधायक महराजगंज-

महराजगंज-मकर संक्रांति पर्व पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने नगर पालिका क्षेत्र के चिउरहा स्थित गोशाला में जाकर गायों की पूजा अर्चना। पूजा अर्चना कर उन्होंने गायों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाया। वहीं क्षेत्र के लोगो की सुख शांति की कामना की। विधायक ने कहा कि कहा कि गौ माता का हमारी सभ्यता,
संस्कृति तथा परंपराओं से बहुत गहरा और पुराना नाता है। गाय में 33 करोड़ देवी-देवता निवास करते हैं। हमारे धार्मिक ग्रंथों में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और उनकी पूजा की जाती है। गाय को हमारे देश में समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना गया है। हमें गौ माता का पूरा आदर-सम्मान करते हुए गौ संरक्षण करना चाहिए जिसमें केंद्र व प्रदेश सरकार अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रही है।विधायक ने कहा कि भारत तीज-त्योहार व उत्सवों की संस्कृति का देश है। विधायक ने कहा कि उनका परम सौभाग्य है कि लोहड़ी और मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गोशाला में गौ माता के पूजन का अवसर मिला है। भारत तीज,त्योहार व उत्सवों की संस्कृति का देश है। यहां हर पर्व का विशेष महत्व होता है और सभी त्योहार प्रकृति, पर्यावरण,जल,वायु,कृषि,संस्कृति,परम्परा तथा गौ संरक्षण से संबंधित हैं। गौ माता सर्वश्रेष्ठ,पवित्र,पूजनीय और संसार भर में उत्तम हैं। इनके दूध, दही, घी के बिना संसार में यज्ञ सम्पन्न नहीं होते। गौ माता में सदैव लक्ष्मी निवास करती है। उन्होंने कहा कि खेत खलिहान एवं पशुधन संभाल करके हमने अपनी समृद्धि का ताना-बाना बुना है। गौवंश हमारी अर्थव्यवस्था का आधार रहा है। गोधन कृषि प्रधान ग्रामवासियों भारत माता के गांवों की तो जीवन रेखा है। आज विज्ञान ने भी यह साबित कर दिया है कि जिस बच्चे को मां का दूध प्राप्त न हो उसके पालन-पोषण के लिए गाय का दूध सर्वोत्तम और सर्वश्रेष्ठ होता है। इस अवसर पर नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक शमीम खान, सभासद प्रदीप गौड़,पूर्व सभासद सरजू गुप्ता,राजकुमार, संजीव शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे-
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806