नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
April 24, 2024

Raftaar India news

No.1 news portal of India

क्रीड़ा भारती,गोरक्ष प्रान्त का प्रान्त अभ्यास वर्ग का हुआ आयोजन-

1 min read

रफ्तार इंडिया न्यूज़-गोरखपुर-गोरखनाथ-
रिपोर्ट-रफ़्तार इंडिया न्यूज़-गोरखपुर-

आज रविवार को गुरु गोरखनाथ की पावन धरती गोरखपुर में क्रीड़ा भारती,गोरक्ष प्रान्त का प्रान्त अभ्यास वर्ग का आयोजन जिला पंचायत सभागार में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्रीड़ा भारती के अखिल भारतीय राष्ट्रीय महामंत्री राज चौधरी भाई साहब एवं पूर्वी क्षेत्र के क्षेत्र संयोजक रजत आदित्य दीक्षित भाई साहब का मार्गदर्शन गोरक्ष प्रान्त के सभी कार्यकर्ताओं,
खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों को प्राप्त हुआ। क्रीड़ा भारती के प्रान्त अभ्यास वर्ग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त प्रचारक श्री सुभाष जी भाई साहब का पाथेय भी प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रीड़ा भारती,गोरक्ष प्रांत के प्रांत अध्यक्ष डॉ०अरुण कुमार प्रजापति ने किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रान्त सहमंत्री डॉ० अरुण कुमार त्रिपाठी ने किया। प्रान्त अभ्यास वर्ग में गोरक्ष प्रान्त के प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ-साथ प्रांत के सभी जनपदों के सम्मानित जनपद अध्यक्ष,मंत्री एवं जनपद कार्यकारिणी, मातृशक्ति प्रमुख,राष्ट्रीय स्तर एवं प्रदेश स्तर के खिलाड़ी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। प्रांत अभ्यास वर्ग को सम्बोधन करते हुए अखिल भारतीय राष्ट्रीय महामंत्री राज चौधरी भाई साहब ने कहा कि क्रीड़ा भारती देश में खेल के विकास के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में खेल की क्या भूमिका होनी चाहिए इस पर काम कर रहा है क्रीड़ा भारती कहता है कि खेल आनंद के लिए खेलिए पदक अपने आप मिलते जाएंगे। क्रीड़ा भारती के चार आयाम,क्रीड़ा भारती स्थापना दिवस हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर मनाने,स्व० मेजर ध्यान चंद्र की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाने, खिलाड़ियों के बौद्धिक विकास के लिए क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा का आयोजन करने तथा खिलाड़ियों की माताओं का सम्मान करने के लिए माता जीजाबाई पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन समय-समय पर करती है।

वर्तमान में क्रीड़ा भारती के द्वारा मातृशक्ति सर्वेक्षण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें महिला खिलाड़ियों के लिए विशेष रूप से यह अभियान चलाया जा रहा है,इस सर्वेक्षण अभियान में महिला खिलाड़ियों के रहन-सहन सुख सुविधा उन को आगे बढ़ाने के लिए सरकार और क्या प्रयास कर सकती है इस प्रकार से 178 बिंदुओं की समीक्षा की जा रही है तथा उस को लिपिबद्ध तरीके से भारत सरकार को अवगत कराया जा रहा है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक सुभाष भाई साहब द्वारा खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेजर ध्यान चंद्र जी ने जिस प्रकार से अपने राष्ट्र के लिए खेल खेला,उसी प्रकार से आप सभी भी अपने राष्ट्र के लिए खेलने का प्रयास करे। राष्ट्र कर लिए खेलने की भावना अपने मन में उत्पन्न होना चाहिए।

क्रीड़ा भारती,गोरक्ष प्रान्त के प्रान्त अभ्यास वर्ग में प्रांत मंत्री बीएन मिश्रा प्रांत प्रचार प्रमुख अविरल शर्मा,प्रांत सह मंत्री सुरेंद्र सिंह,डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी,प्रांत कोषाध्यक्ष चिन्मयानंद मल्ल,गोरखपुर के पदाधिकारी एडवोकेट ब्रह्मदेव सिँह,अमर सिंह,आशीष जायसवाल,संतोष कुमार,यादव देवरिया से विपिन सिंह,रितेश जायसवाल,बस्ती से राम सिंह,रणधीर सिंह,सिद्धार्थनगर से कैलाश मणि त्रिपाठी,रामशंकर पाण्डेय,राघवेंद्र तिवारी,महराजगंज से मातृशक्ति प्रमुख वंदना त्रिपाठी,सत्य प्रकाश तिवारी सहित सैकड़ों राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय खिलाड़ी उपस्थित रहे।

रफ़्तार इंडिया न्यूज-गोरखपुर-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806