नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
April 18, 2024

Raftaar India news

No.1 news portal of India

विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य का महराजगंज समाजवादी पार्टी कार्यालय पर हुआ आगमन-

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-

रिपोर्ट-कृपाशंकर योगी-महराजगंज-
पूर्व कैबिनेट मंत्री/विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य का महराजगंज समाजवादी पार्टी कार्यालय पर हुआ आगमन।

महराजगंज:मुख्यालय स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर खंड स्नातक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर फैजाबाद के समाजवादी पार्टी प्रत्याशी करुणा कांत मौर्या के पक्ष में चुनाव तैयारी समीक्षा बैठक के लिए बतौर मुख्य प्रभारी नामित पूर्व कैबिनेट मंत्री/विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य का आगमन हुआ। स्वामी प्रसाद मौर्य को जनपद आगमन पर जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन के नेतृत्व में समाजवादी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। जनपदीय प्रभारी के तौर पर नामित पूर्व सभापति विधान परिषद गणेश शंकर पांडेय व पूर्व एमएलसी प्रत्याशी खंड स्नातक डॉ राजेश यादव का भी स्वागत अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री/विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्या ने कार्यकर्ता पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के उच्च सदन में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी करुणा कांत मौर्या के जीत से सामाजिक न्याय की लड़ाई मजबूत होगी।

वंचित शोषित पिछड़े दलित अल्पसंख्यक समाज के हितों के लिए सदन में आवाज बुलंद होगा। आज भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन के सरकार में जहां किसान,नौजवान बेरोजगार और परेशान है वही पूंजीपतियों के हित में लगातार काम हो रहा है हम समाजवादी लोग भारतीय जनता पार्टी के इस फासीवादी सोच को सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष कर खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रबुद्ध वर्ग अधिवक्ता शिक्षक चिकित्सक स्नातक के बीच में जाकर समाजवादी पार्टी के पूर्ववर्ती सरकार में हुए लोक कल्याणकारी कार्यों तथा नीतियों को बताया जाए। आज भारतीय जनता पार्टी के सरकार में बेरोजगारी चरम पर है सरकारी नौकरियों को ठेका के नाम पर देकर स्वायत्तता खत्म किया जा रहा है। आरक्षण के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं उनके अनुषांगिक संगठनों द्वारा सामाजिक सद्भाव के वातावरण में जहर घोला जा रहा है जो मूलभूत समस्या महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार है उससे ध्यान हटाकर संप्रदायिक विखंडन का कार्य हो रहा है।

इस अवसर पर पूर्व सभापति विधान परिषद गणेश शंकर पांडेय ने कहा कि महराजगंज की धरती प्रोफेसर शिब्बन लाल सक्सेना की कर्मभूमि रही है यहां से परिवर्तन की जो लहर चलती है वह पूरे उत्तर प्रदेश को प्रभावित करती है। विधान परिषद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी करुणा कांत मौर्या के पक्ष में 12 ब्लॉको में जीत सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ राजेश यादव ने कहा कि करुणा कांत मौर्य की विजय से डॉक्टर अंबेडकर और डॉक्टर लोहिया की विचारधारा मजबूत होगा।

हम समाजवादी लोग भारतीय जनता पार्टी की दमनकारी नीतियों को प्रबुद्ध वर्ग में बताकर अपने विजय सुनिश्चित कराएंगे। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि यह विधान परिषद का चुनाव भारतीय जनता पार्टी की सत्ता की ताबूत की आखिरी कील साबित होगी। सभी वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता पदाधिकारी पूरे सामर्थ्य के साथ लग जाए और करुणा कांत मौर्या के पक्ष में मतदान की अपील करें।

इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन के द्वारा स्वामी प्रसाद मौर्य एवं गणेश शंकर पांडेय,करुणा कांत मौर्या,डॉ राजेश यादव ने स्मृति चिन्ह देकर तथा शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक सुदामा प्रसाद,पूर्व विधायक श्रीपति आजाद,पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव,एडवोकेट गणेश प्रसाद,भाई रामलाल यादव,ध्यानेश्वर मणि त्रिपाठी,दीनबंधु यादव,दीपू यादव,आमिर खान,विंद्रेश कनौजिया,जितेंद्र यादव,दिलीप शुक्ला,तसव्वर हुसैन सुमन ओझा शमशुल हुदा खान विजय जायसवाल विश्वनाथ मद्धेशिया शिवनाथ मद्धेशिया शमीम खान आशुतोष शुक्ला राजेश निषाद सूरज यादव विद्यासागर यादव अमरनाथ यादव उर्फ लल्ला यादव मदन गोपाल यादव मोहम्मद रफीउल्लाह बलराम यादव प्रफुल्ल चंद्र सागर सत्यपाल यादव विजय यादव मोहम्मद अली हबीब खान राहुल मिश्रा संजय कनौजिया संजय पांडेय योगेंद्र उर्फ टुन्ना तिवारी राममिलन गौड़ टापर बाबा सैयद अरशद अशोक यादव अमित चौबे घनश्याम शुक्ला सुनील मद्धेशिया सतीश यादव अमरजीत साहनी अशोक जायसवाल प्रदुमन पटेल रविंदर वर्मा राज किशोर जायसवाल अरविंद गौतम गणेश प्रसाद शीला गौतम इंदु देवी लैलतुन निशा विनोद गुप्ता राहुल शर्मा सरयू यादव महातम यादव शमशाद आलम हीरालाल जख्मी विनोद जायसवाल कैलाश यादव, राम ललित मौर्या, मासूम अंसारी, राधेश्याम मौर्या, अखिलेश मौर्या सहित तमाम नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806