मुस्लिम स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया द्वारा 500सौ फलदार बृक्ष लगाने का बनाया लक्ष्य-
1 min read
रफ्तार इंडिया न्यूज़-पनियरा-महराजगंज-यूपी-
विभिन्न प्रजातियों के लगभग 500 पौधे लगाये गए पनियरा,महाराजगंज। विकास खंड पनियरा अंतर्गत बृक्षारोपण अभियान को मजबूती में एक और कदम बढ़ाते हुये MSO(मुस्लिम स्टूडेंटस ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया) ने कई ग्राम सभाओं में किया बृक्षारोपण। इस बृक्षारोपण में आम, सागौन,अमरूद,नीम और यूकलिप्टस के लगभग 500 पौधे लगाए जाने का।लक्ष्य है। इस वृक्षारोपण में शामिल रहने वाले MSO(मुस्लिम स्टूडेंटस ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया) महराजगंज के प्रेसिडेंट मौलाना शम्स आलम मिस्बाही मौजूद रहे, एमएसओ मेंबर भी साथ-साथ रहे।
इन तीन दिनों में MSO प्रेसिडेंट और मेंबर को जहां-जहां भी जगह मिली वहां वहां पौधा लगा दिया गया।
इस वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने में डॉक्टर असलम अंसारी,मौलाना रईस अहमद मिस्बाही,मुबारक अली, मुशर्रफ रजा,शमसुल होदा,फिरोज,साहिल आदि की बहुत अहम भूमिका रही और भी बहुत से लोग सहयोग करते रहे।
इस अभियान के दौरान MSO अध्यक्ष ने निम्न नारे दिये-
नारे का मुख्य शीर्षक-
पौधा लगाओ दरख़्त बनाओ
ग्रीन पनियरा क्लीन पनियरा
रफ्तार इंडिया न्यूज़-पनियरा-महराजगंज-