नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
April 23, 2024

Raftaar India news

No.1 news portal of India

रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-

रिपोर्ट-जर्न.गुरूचरण प्रजापति-महराजगंज-
11फ़रवरी-23-

महराजगंज-खेल मंनोरजन तक ही सीमित नही बल्कि कैरियर भी सवार रहा है।


खेल के क्षेत्र मे दुनिया मे देश की धमक बढी है।खेल से टीम भावना मे कार्य करने व नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।उक्त बाते सासंद खेल स्पर्धा सदर विधान सभा के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप मे मौजूद मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने खिलाड़ियों व जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा सहार से कभी भी निराश नही होनी चाहिए और पुनः नये ऊर्जा के साथ मैदान मे उतरने का हौसला कर हार में गलतियों को ढूढ़कर दूर करना चाहिए-


पुरस्कार वितरण कार्यक्रम मे मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि स्वस्थ भारत के निर्माण मे खेल अहम साबित हो रहा है।कार्यक्रम मे विशिष्ठ अतिथि डा.बलराम भट्ट ने कहा कि खेल का मैदान दुनिया का सबसे पवित्र स्थान है जहा जाति धर्म के बंधन से मुक्त खिलाड़ी एक साथ खड़े होते है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभा को प्रधानमंत्री की सोच ने मंच दिया है।विजेता टीम व खिलाड़ी देश दुनिया मे खेल से देश का नाम रोशन करेंगे।

यह स्पर्धा खेल क्रान्ति मे देश का नया अध्याय लिखेगा। विधान सभा स्तर पर होने वाले सांसद खेल स्पर्धा का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ। विजेता टीम को मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सेगरवाल,प्रबंधक डॉक्टर बलराम भट्ट ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई के लिए आकर्षण क पुरस्कार वितरित किया-
विधान सभा संयोजक सांसद खेल स्पर्धा राजीव द्विवेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर निर्णायक मंडल के अखिलेश पाठक,पंकज मौर्य,अविनाश चौधरी,रवि प्रताप यादव,विवेक यादव,अमरेंद्र सिंह,विवेक कुशवाहा,रीतेश केसरवानी,शैलेश पटेल,राम बच्चन यादव,राजेश धारिया,अजय श्रीवास्तव आदि लोगो को प्रशस्ति पत्र देकर मुख्य अतिथि ने प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर मिठौरा प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्ता,मंडल अध्यक्ष दिलीप शर्मा,निवर्तमान जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल,अशोक पटेल,मनोज पटेल,वीरेंद्र लोहिया,प्रदीप गौड़,सिनोद कुमार,राधा रमण शुक्ला,नागेंद्र प्रसाद,गोपाल पटेल,पूर्व मंडल अध्यक्ष यंत्री मधेशिया,गुड्डू जायसवाल,अभय चौबे,भारतेंदु मणि त्रिपाठी,मुंद्रिका हिंदुस्तानी के अलावा बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।

रफ़्तार इंडिया न्यूज-महराजगंज-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806