नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
April 23, 2024

Raftaar India news

No.1 news portal of India

पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया-

1 min read

रफ्तारइंडिया न्यूज-महराजगंज-

11फरवरी-23-शनिवार-
रिपोर्ट-जर्न.गुरूचरण प्रजापति-महराजगंज-

महाराजगंज 11 फरवरी। भाजपा ने शनिवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया।

पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवम् डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने राजनीतिक के साथ-साथ समाजिक इतिहास को भी बदलने का प्रयास किया। उनकी प्रत्येक सोच समाज के उत्थान के लिए थी। उनकी सोच थी कि समाज के सबसे निर्बल व्यक्ति के साथ किसी काम की शुरुआत अगर न की जाए तो यह समाज नहीं बदलेगा। उन्होंने कहा कि आज उसी एकात्म मानववाद की सोच के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हर योजना बन रही है।

उन्होंने ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पूरी जीवन यात्रा सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि अपने आप में एक दर्शन है। उनके विचारों को समझने के लिए उनके दर्शन को समझना होगा और उन्हें पढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रशासन एवं विकास कार्य,पं.दीन दयाल उपाध्याय के विचार दर्शन पर आधारित है। उसके लाभ अंतिम व्यक्ति तक ले जा कर हम भी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।

कार्यक्रम के अंत में अंत में ने कहा कि आज अगर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के छाया के रूप में किसी को देखते हैं,तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। उनकी हर योजनाएं चाहे वह उज्जवला योजना हो, सुकन्या योजना हो या अन्य कोई भी योजना पंडित दीन दयाल उपाध्याय के विचारधारा से प्रेरित है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने जिस विचारधारा को आगे बढ़ाने का प्रयास किया,उस विचारधारा को स्थापित करने का प्रयास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है।इस अवसर पर विधायक जय मंगल कन्नौजिया सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने समर्पण निधि में अपना योगदान दिया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिलीप शर्मा,मंडल महामंत्री सच्चिदानंद मौर्य,राधारमण शुक्ला,विजय गौड़,घरभरन मौर्य,वीरेंद्र लोहिया,शंभू वर्मा,अजय पटेल,मोती जायसवाल,रामाज्ञा यादव,प्रदीप गौड़,सिनोद कुमार सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रफ़्तार इंडिया न्यूज-महराजगंज-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806