नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
April 25, 2024

Raftaar India news

No.1 news portal of India

सांसद खेल स्पर्धा का रंगारंग कार्यक्रम,भव्यता के साथ आगाज़ हुआ-

1 min read

महाराजगंज 13 फरवरी.23-सोमवार-

सांसद खेल स्पर्धा का आज छत्रपति शाहू जी महाराज स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम के साथ बहुत ही भव्यता के साथ आगाज हुआ। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के खेल कूद गिरीशचंद्र यादव,विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री संजय राय,केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी,जिला पंचायत अध्यक्ष रवि कांत पटेल साहित सभी विधायक गण ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।


अतिथियों का बैज लगा कर और माला पहनाकर स्वागत किया गया।सांसद खेल स्पर्धा के सदर विधान सभा संयोजक राजीव द्विवेदी ने मुख्य अतिथि खेल कूद मंत्री गिरीश चंद्र यादव का बैज लगाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया।

खेल स्पर्धा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश के खेल मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद यादव ने कहा कि खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करता है।खिलाड़ी की जीत देश का सम्मान बढाती है।खेल के क्षेत्र मे देश का परचम लहराए इसी लिए प्रधानमंत्री ने खेलो इंडिया का नारा दिया।खेल के क्षेत्र के अब तक का सबसे बड़ा बजट खिलाड़ियों के लिए प्रधानमंत्री का प्रतिबद्धता दर्शाता है।गांव की प्रतिभा अब देश व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक चमक बिखे रही है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व मे देश बदल रहा है और एशियार्ड व ओलम्पिक खेलो मे पदक ला रहा है।विशिष्ठ अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री संजय राय ने कहा कि खेल रोजगार का माध्यम बन गया है।बालक व बालिकाओ का हुनर सामने आ रहा है।किसान व गरीब के मेधावी को आर्थिक समस्या आडे़ नही आ रही है।


शिक्षा के साथ खेलो को बढावा देकर सरकार युवा राष्ट्र का निर्माण कर रही है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री व सासंद पंकज चौधरी ने कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है।खेल से नेतृत्व क्षमता का विकास होता है और सहयोग व सपर्पण की भावना पैदा होती है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रामीण प्रतिभा को निखार आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर रहे है।कार्यक्रम को पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह,सदर विधायक विधायक जयमंगल कन्नौजिया,विधायक प्रेम सागर पटेल,नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी,पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह,चौधरी शिवेंद्र सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल आदि ने सम्बोधित किया।कार्यक्रम मे सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर नौनिहालो ने खूब तालिया बटोरी।खेल का उद्घाटन100मीटर दौड़ के साथ शुभारंभ हुआ।जिसमे सदर विधान सभा के खिलाड़ी नीरज कन्नौजिया ने पहला पदक बटोरा।इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने शपथ दिलाई।झंडारोहण कर शुभारंभ किया।खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट की सलामी मुख्य अतिथि ने ली। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्ता,प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल,प्रमुख आनंद वर्मा,प्रमुख पनियरा वेद शुक्ला, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल,राजेश जायसवाल,सिसवा नगर पालिका अध्यक्ष गिरिजेश जायसवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी,भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी,पूर्व पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष गण,बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण क्षेत्रों से आए भारी भीड़ मौजूद रही।अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा जिला प्रशासन की तरफ से प्रतिनिधित्व कर रहे थे।
इस दौरान जिला संयोजक सांसद खेल स्पर्धा विंध्यवासिनी सिंह,निर्णायक मंडल के अखिलेश पाठक,अविनाश चौधरी,अजय श्रीवास्तव,रवि यादव,विवेक यादव,रीतेश केसरवानी राजेश धारिया,विवेक कुशवाहा,शैलेश पटेल,राम बच्चन यादव ने बखूबी अपने दायित्वों का निर्वहन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806