नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
April 20, 2024

Raftaar India news

No.1 news portal of India

पीएम मोदी की सोच है गांव में छिपी प्रतिभाओं को निखारना-डॉ.धर्मेंद्र सिंह-

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-
रिपोर्ट-गुरूचरण प्रजापति-महराजगंज-

महराजगंज 14 फरवरी-23-मंगलवार-

महराजगंज-भारत की बेटा बेटियां हर क्षेत्र में सिरमौर होगी तभी प्रधानमंत्री का सपना साकार होगा। उक्त बातें सांसद खेल स्पर्धा के दूसरे दिन के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ.धर्मेंद्र सिंह ने जनपद मुख्यालय स्थित छत्रपति शाहूजी महाराज स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा में कहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच है गांव में छिपी प्रतिभाओं को निखारने की है।



खेल के माध्यम से गांव में छिपी प्रतिभाओं को एक मंच मिले। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि खेल से अच्छा कोई उदाहरण नहीं है।

खेल में अनुशासन व टीम भावना का होना नितांत आवश्यक है।क्षेत्रीय अध्यक्ष ने भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी जी के नेतृत्व में चल रही सांसद खेल स्पर्धा के भव्य आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि आज जो खेल का आयोजन हो रहा है अभूतपूर्व है। छह बार के सांसद केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी जो जनता के हर सुख दुःख में चौबीस घंटे शामिल रहते हैं। यही एक कुशल और आदर्श जनप्रतिनिधि की पहचान है जो आज आम जनता के दिलों पर राज कर रहे हैं।अध्यक्षीय संबोधन में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष,विधान परिषद सदस्य डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि मोदी ने सांसद खेल स्पर्धा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर और उन्हें खेल को करियर के एक विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करती है। यह क्षेत्र के युवाओं में अनुशासन,टीम भावना,स्वस्थ प्रतिस्पर्धा,आत्मविश्वास और राष्ट्रवाद की भावना पैदा करने का भी प्रयास करता है-

।केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि पिछले 8-9 सालों में देश ने इस पुरानी मानसिकता को पीछे छोड़कर खेलों के लिए बेहतर वातावरण बनाने का काम किया है। यही कारण है कि युवा अब खेल को करियर के रूप में चुनने लगे हैं। हमारे खिलाड़ियों के पास पर्याप्त संसाधन हों, ट्रेनिंग हों,टेक्निकल नॉलेज हों,इंटरनेशनल एक्सपोजर हो और उनके चयन में पारदर्शिता हो। इन सभी बातों की तरफ जोर दिया जा रहा है।स्पर्धा के दूसरे दिन के कार्यक्रम में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया,पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल,भाजपा जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास,क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉक्टर बच्चा पांडेय नवीन,प्रमुख वेद शुक्ला,राम हरख गुप्ता,विवेक गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल,जितेंद्र पाल सिंह संजय पांडेय,जिला महामंत्री प्रदीप सिंह,निवर्तमान जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल,जिला महामंत्री संजय वर्मा,जिला मंत्री बैजनाथ पटेल,आशुतोष शुक्ला,सांसद पुत्र रोहन चौधरी,विधान सभा संयोजक सांसद खेल स्पर्धा राजीव द्विवेदी,अभिषेक श्रीवास्तव,गोविंद जायसवाल,जितेंद्र जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत किया और अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर संदीप पटेल,पूर्व जिला मंत्री प्रदीप उपाध्याय,मंडल अध्यक्ष दिलीप शर्मा,निर्भय सिंह,रमेश पटेल,मनोज पटेल,मुंद्रिका हिंदुस्तानी,पवन श्रीवास्तव,निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक पंकज मौर्य ने किया-

निर्णायक मंडल के अखिलेश पाठक, रीतेश केसरवानी,अविनाश चौधरी,अजय श्रीवास्तव,इस दौरान जिला संयोजक सांसद खेल स्पर्धा विंध्यवासिनी सिंह,निर्णायक मंडल,रवि यादव,विवेक यादव,राजेश धारिया,विवेक कुशवाहा,शैलेश पटेल,राम बच्चन यादव ने बखूबी निर्वहन किया।

रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806