नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
April 19, 2024

Raftaar India news

No.1 news portal of India

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने”राजधानी बस सेवा”को हर झंडी दिखाकर किया रवाना-

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज-महराजगंज-

महाराजगंज 7 मार्च-23-मंगलवार-
रिपोर्ट-गुरूचरण प्रजापति-महराजगंज-

भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने जिला मुख्यालय पर रोडवेज बस अड्डे से हरी झंडी दिखाकर नई राजधानी बस सेवा को रवाना किया।

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली से पहले यूपी में 115 नई बसें शुरू हुई हैं। इनमें से 76 राजधानी बसें हैं।
ये प्रदेश के 75 जिलों से लखनऊ के लिए चलेंगी। इसके अलावा 39 साधारण बसें हैं।
उन्होंने कहा कि कहा की यह अमृत महोत्सव का पहला साल है। परिवाहन विभाग 50 साल की यात्रा पूरा कर रहा है। कुंभ में परिवहन का काम सराहनीय रहा कोरोना काल में एक करोड़ से अधिक लोगों को घर पहुंचाने का काम परिवहन विभाग ने किया है। कोविड में परिवहन विभाग का बड़ा योगदान रहा।सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगो की समस्या को देखते हुए यह नई बस सेवा का संचालन आज हो रहा है। कोरोना काल में राजधानी के लिए शुरू हुई बस सेवा बंद हो गई थी। यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह सौगात जनपद को दी है। अब हमारे क्षेत्र के लोगो को राजधानी की यात्रा करने में कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल,भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय पांडेय अमरनाथ पटेल,परिवहन विभाग के ए.आर.एम सर्वजीत वर्मा सहित तमाम नगर वासी मौजूद रहे।

रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806