नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
April 20, 2024

Raftaar India news

No.1 news portal of India

महराजगंज-कुपोषण पर वार कर अपराजिता बनेंगी बेटियां:सदर एसडीएम-

1 min read

रफ्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-
ब्यूरों रिपोर्ट-महराजगंज-

विश्वास के साथ आप आगे बढ़े पूरा जहां आप का है।
मोहम्मद जसीम सदर एसडीएम-

कुपोषण पर वार कर अपराजिता बनेंगी बेटियां:सदर एसडीएम

महराजगंज। केडीएनएम नर्सिंग कॉलेज में मंगलवार को अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल अभियान की कड़ी में नारी सशक्तिकरण विषय पर प्रोग्राम आयोजन किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि सदर एसडीएम मोहम्मद जसीम रहे उपस्थित। सदर एसडीएम मोहम्मद जसीम ने दीप प्रज्वलित कर प्रोग्राम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब महिलाएं तमाम क्षेत्रों में इतिहास रच रही हैं। ऐसे में छात्राओं को पूरी दृढ़ता के साथ आगे बढ़ने पर ध्यान देना है। यह अत्यंत सुखद है कि अमर उजाला जैसे संस्थान इसमें युवतियों व महिलाओं की मदद कर रहे हैं। समय-समय पर चलाए जा रह जागरूकता अभियान से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इसका लाभ उठाकर प्रगति तय करना है।

सदर एसडीएम मोहम्मद जसीम ने कहा कि वैदिक काल से ही महिलाएं सशक्त है आज भी हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं बॉर्डर पर राइफल चलाने से लेकर अंतरिक्ष में अनुसंधान तक के लिए जा रही हैं। महिलाओं का नेतृत्व पूरे विश्व ने देखा है। विश्वास के साथ आप आगे बढ़े पूरा जहां आप का है। सदर एसडीएम ने कहा कि परिवार को लड़कियों को लड़कों के समान उच्च शिक्षा दिलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अरुणिमा दिव्यांगता को मात देते हुए एवरेस्ट पर पहुंच सकती हैं तो अन्य महिलाएं क्यों नहीं आगे बढ़ सकतीं।

इस दौरान अमर उजाला के जिला प्रभारी संजय पांडे ने भी बच्चों को संबोधित किया और कहा कि जनजागरूकता से ही समाज की सोच बदलेगी। उन्होंने कहा कि यदि महिला और पुरुष कदम से कदम मिलाकर चले तो ये देश की पूरी शक्ति बन जाएंगी। एक स्त्री ही ब्रह्मांड की रचना करती है। स्त्री नहीं होगी तो ब्रह्मांड भी नहीं होगा। इसलिए आज के समय में महिलाओं को सशक्त बनाना जरूरी है।
इस मौके पर विद्यालय की कई छात्राओं ने शपथ पत्र भरकर अपराजिता मुहिम से जुड़ने का संकल्प लिया। शुरुआत विद्यालय की छात्राओं की वैदिक प्रार्थना से हुई।
इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक ने भी छात्राओं को संबोधित किया और कहा कि अमर उजाला सदैव से अपने सामाजिक दायित्वों को पूरी मजबूती के साथ निभाता चला आ रहा है। मैं अक्सर समाचारपत्र में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों को पढ़ता रहता हूं।
उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकार को पाने के लिए शत-प्रतिशत महिलाओं को साक्षर होना होगा। इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी है कि बेहतर शिक्षा हासिल करें।

साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। यदि आधी आबादी शत-प्रतिशत साक्षर होगी,तो समाज के साथ-साथ देश का भी विकास होगा। इससे महिलाएं और मजबूत होंगी। एकेडमिक शिक्षा हासिल करने के साथ ही तकनीकी शिक्षा भी हासिल करनी होगी।
अंत में उन्होंने कहा कि अमर उजाला ने जो पहल की है,वह अत्यंत सराहनीय है। इससे महिला सशक्तिकरण से संबंधित तमाम प्रकार की नई जानकारियां हासिल हुईं। इस प्रकार का आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए।
इस दौरान कालेज में शिक्षिकाओं और छात्राओं ने भी महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे।

रफ्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806