नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
September 9, 2026

Raftaar India news

No.1 news portal of India

सूक्ष्म उद्यमियों को मिलेगा बीमा सुरक्षा कवच

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-
रिपोर्ट-जर्न-गुरूचरण प्रजापति-महराजगंज-
21/अगस्त-2025-बृहस्पतिवार-

सूक्ष्म उद्यमियों को मिलेगा बीमा सुरक्षा कवच

मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा योजना से अधिकतम 5 लाख तक की सहायता

महराजगंज,21 अगस्त।
जिला उद्योग केंद्र महराजगंज के उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा योजना लागू की गई है। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के स्थायी निवासी सूक्ष्म उद्यमियों,हस्तशिल्पियों एवं उनके परिवार को संकट की घड़ी में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना से मृत्यु,स्थायी या आंशिक अपंगता की स्थिति में अधिकतम रु.5 लाख तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी। योजना का लाभ 18 से 60 वर्ष तक के सूक्ष्म उद्यमी उठा सकते हैं।

किन्हें मिलेगा लाभ-

सूक्ष्म उद्यमी,हस्तशिल्पी एवं सेवा क्षेत्र से जुड़े पंजीकृत उद्यमी।

भारत सरकार के यूआरसी पोर्टल पर पंजीकृत सभी उद्यमी।

जिन उद्यमियों को जीएसटीआईएन/टीआईएन लेना अनिवार्य है,उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

आवेदन की प्रक्रिया-

पंजीकरण की सुविधा वेबसाइट – udyamregistration.gov.in पर उपलब्ध है। इच्छुक उद्यमी सहज जनसेवा केंद्र पर जाकर भी निःशुल्क, डिजिटलीकृत एवं कागजरहित पंजीकरण करा सकते हैं।

संपर्क-
अधिक जानकारी हेतु कार्य दिवसों में जिला उद्योग केंद्र, महराजगंज से संपर्क किया जा सकता है।

रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806