महराजगंज नाबालिग गर्भवती की शिकायत दबाने का पुलिस पर गंभीर आरोप
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज
जर्नलिस्ट्स गुरुचरण प्रजापति महराजगंज-
12/10/26शनिवार
नाबालिग गर्भवती की शिकायत दबाने का पुलिस पर आरोप, मुकदमे की धाराएं बदलने का दावा-
महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री समेत उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के गर्भवती होने की जानकारी सामने आने के बाद भी पुलिस ने आरोपित पक्ष से मिलीभगत कर मामले को दबाने का प्रयास किया और कार्रवाई की धाराओं में भी मनमानी
*महराजगंज चौक,नाबालिग गर्भवती की शिकायत दबाने का पुलिस पर गंभीर आरोप-*
*एसपी महराजगंज जांच कर कार्रवाई करने का दिया निर्देश-
https://x.com/maharajganjpol/status/2098704326093082815
ji
शिकायती पत्र के अनुसार,शिकायतकर्ता की पुत्री का एक युवक से करीब दो माह से संबंध था। आरोप है कि जानकारी होने पर जब शिकायतकर्ता ने युवक के परिजनों से बात की तो उन्होंने कथित रूप से अभद्रता की। इसके बाद 23 जुलाई 2026 को दोपहर करीब तीन बजे युवक व उसके साथियों ने साजिश के तहत युवती को गायब कर दिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि काफी खोजबीन के बाद भी पुत्री का पता नहीं चला।
आरोप है कि बाद में युवती को निचलौल क्षेत्र स्थित एक रिश्तेदार के घर से बरामद किया गया, जहां उसे कई दिनों तक रखा गया था। शिकायतकर्ता के मुताबिक, घटना की सूचना चौक थाने को देने के बावजूद पुलिस ने आरोपित पक्ष के प्रभाव में आकर मामले को अलग दिशा देने का प्रयास किया।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि युवती की तबीयत खराब होने पर उसे जिला मुख्यालय स्थित महिला अस्पताल ले जाया गया। वहां जांच के दौरान उसके 16 वर्ष की उम्र में गर्भवती होने की बात सामने आई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस महत्वपूर्ण तथ्य की जानकारी पुलिस को होने के बावजूद उसे छिपाया गया और नाबालिग का दोबारा चिकित्सकीय परीक्षण कराने तथा बयान दर्ज कराने के बजाय मामले को कमजोर करने का प्रयास किया गया।
शिकायतकर्ता ने चौक थाना पुलिस और विवेचक पर आरोपितों को बचाने तथा मुकदमे को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री,प्रमुख सचिव गृह, पुलिस महानिदेशक,गोरखपुर मंडल के पुलिस महानिरीक्षक, महराजगंज पुलिस अधीक्षक और अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग से शिकायत की है। उसने नाबालिग का दोबारा चिकित्सकीय परीक्षण, स्वतंत्र जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि,शिकायती पत्र में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।
रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज
