खंड विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-
रिपोर्ट-जर्न.गुरूचरण प्रजापति-महराजगंज-
महराजगंज,13 नवम्बर 2025-वृहस्पतिवार-
जिलाधिकार संतोष कुमार शर्मा ने आज वृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के सभी खंड विकास अधिकारियों(बीडीओ)की उपस्थिति की औचक जांच की-
जांच के दौरान बीडीओ परतावल एवं घुघली अपने कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए,जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए दोनों से स्पष्टीकरण तलब किया।
वहीं बीडीओ निचलौल सुश्री शमा सिंह ब्लॉक परिसर में डुप्लीकेट मतदाता सूची का निरीक्षण करते मिलीं। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनता दर्शन के समय केवल जनता से संबंधित कार्य ही किए जाएं,अन्य कार्य आवश्यक स्थिति में ही हों।



उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों की नियमित उपस्थिति और क्षेत्रीय भ्रमण आवश्यक है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या गैरहाजिरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी बीडीओ को निर्देशित किया गया कि वे प्रतिदिन प्रातः 10 से 12 बजे तक जनता दर्शन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।
जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी कार्यालय में समय से उपस्थित रहकर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करें और अपने अधीनस्थों की उपस्थिति भी सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में लापरवाही पाए जाने पर कठोर प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी।
अंत में उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि वे जनता से संवाद बढ़ाएं,शिकायतों का पारदर्शी निस्तारण करें और क्षेत्रीय भ्रमण रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करें।
जिलाधिकारी के इस कदम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 30 अक्टूबर को भी जिलाधिकारी ने एसडीएम व जिलास्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति जांच की थी।
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-
