गायत्री महायज्ञ में उमड़ी भक्तों का जनसैलाब
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-
रिपोर्ट-जर्न. गुरूचरण प्रजापति-महराजगंज-
05/12-2015-बृहस्पतिवार-
गायत्री महायज्ञ में उमड़ी भक्तों की आस्था,सामाजिक समरसता का मिला संदेश-
उपस्थित रहे क्षेत्र के सम्मानित लोग,वातावरण में गूंजे श्रद्धा-भक्ति के स्वर-


स्थानीय क्षेत्र में आयोजित गायत्री महायज्ञ में सोमवार को श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही यज्ञ स्थल पर धार्मिक अनुष्ठानों की पावन मंगलध्वनियाँ गूंजती रहीं। वेद मंत्रोच्चार और यज्ञीय आहुतियों के बीच वातावरण श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा।
महायज्ञ में एडवोकेट मनोज प्रजापति,अनिल अन्ना, पप्पू फौजी,हरिकेश यादव,एडवोकेट जितेंद्र प्रजापति,मोहन प्रजापति,विनोद वर्मा,रामकुमार प्रजापति,राहुल यादव, नन्दकिशोर विश्वकर्मा,कृष्णमोहन वर्मा,अशोक रौनियार,विनोद यादव,अंकित यादव,सूरज प्रजापति,मुकेश राय,रामललित वर्मा,मंजेश वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने यज्ञ में आहुतियाँ डालकर विश्व शांति, जनकल्याण और सद्भावना की कामना की।
यज्ञ आयोजकों ने बताया कि गायत्री महायज्ञ न केवल धार्मिक अनुष्ठान है,बल्कि समाज को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला आयोजन है। इस अवसर पर वक्ताओं ने युवाओं से सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने यज्ञ मंडप में पहुँचकर प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की। यज्ञ स्थल पर व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों की टीम लगातार सक्रिय रही।
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-

