गोरखपुर महोत्सव की तैयारियां हुई पूरी~मंडलायुक्त अनिल ढींगरा
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज,गोरखपुर
गोरखपुर में गोरखपुर महोत्सव 2026: 11 से 17 जनवरी तक__
गोरखपुर,9 जनवरी 2026-गोरखपुर महोत्सव 2026 का शुभारंभ 11 जनवरी से होगा,जो 17 जनवरी तक चलेगा। चम्पा देवी पार्क में आयोजित इस महोत्सव में संगीत,कला, संस्कृति,खेल और विकास के विविध रंगों का भव्य उत्सव होगा।

11 जनवरी को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री द्वारा महोत्सव का उद्घाटन किया जाएगा। 13 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महोत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों व खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे,जबकि 17 जनवरी को महोत्सव का विधिवत समापन होगा।
महोत्सव में सदर सांसद रवि किशन,लोकगायिका मैथिली ठाकुर,पवन सिंह और रैपर बादशाह जैसे बड़े कलाकार मंच पर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा,टैलेंट हंट प्रतियोगिताएं,इंटर स्कूल प्रतियोगिताएं,महिला प्रतियोगिताएं, खेल गतिविधियां और विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे।



मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने बताया कि महोत्सव में आने वाले दर्शकों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि भीड़ प्रबंधन,सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी,आपातकालीन व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखा जाए।
रफ्तार इंडिया न्यूज गोरखपुर
