गुंडा एक्ट में 4 कुख्यातों पर कार्रवाई,3 जिला बदर
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज
रिपोर्ट जर्नलिस्ट्स गुरुचरण प्रजापति महराजगंज-
23/07/26 Thu
गुंडा एक्ट में 4 कुख्यातों पर कार्रवाई,3 जिला बदर 1 को थाने में हाजिरी के आदेश-
महराजगंज।
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 4 कुख्यात अभियुक्तों पर गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की है। इसमें 3 को जिला बदर किया गया है,जबकि 1 को हर महीने थाने में हाजिरी देने के आदेश दिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में जुलाई 2026 में संगठित और आदतन अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत समाज में भय एवं आतंक का माहौल बनाकर आर्थिक व अन्य अवैध लाभ के लिए अपराध करने वाले तत्वों को चिह्नित किया गया।
3 अभियुक्त किए गए जिला बदर-
न्यायालय/सक्षम प्राधिकारी के आदेश पर धारा 3/4 उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 के तहत कार्रवाई करते हुए 3 अभियुक्तों को जनपद महराजगंज की सीमा से जिला बदर किया गया।
जिला बदर अभियुक्त-
1.अजमल अंसारी-निवासी पिपरा बाबू अंसारी टोला,थाना कोतवाली
2.गुड्डू यादव उर्फ अनिल यादव-निवासी रामपुर बलडीहा,थाना घुघली
3.विद्यासागर-निवासी मुजूरी,थाना पनियरा
1 को थाने में हाजिरी के आदेश-
वहीं श्रवण हरिजन-निवासी ग्राम बेलवा, थाना ठूठीबारी को 6 माह तक प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को थाना ठूठीबारी में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के आदेश से अवगत कराया गया है।
पुलिस के अनुसार सभी अभियुक्तों के खिलाफ पहले से विभिन्न आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उनके आपराधिक आचरण और जनसुरक्षा पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है।
“अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस”
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि जनपद में संगठित अपराध,आदतन अपराधियों और समाज में भय का वातावरण बनाने वाले तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। समयबद्ध और सख्त कानूनी कार्रवाई कर जनपद में शांति,कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
