नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.

Raftaar India news

No.1 news portal of India

मुजुरी में 25 जुलाई को मनाया जाएगा,वीरांगना फूलन देवी का शहादत दिवस

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज-

रिपोर्ट जर्नलिस्ट्स गुरुचरण प्रजापति महराजगंज-
23/07/26Thu-

मुजुरी में 25 जुलाई को मनाया जाएगा वीरांगना फूलन देवी का शहादत दिवस-

पनियरा(महराजगंज)।समाजवादी पार्टी की ओर से पूर्व सांसद एवं वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर 25 जुलाई को मुजुरी स्थित कृष्ण लॉन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं समर्थकों के शामिल होने की संभावना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री डॉ.राजपाल कश्यप होंगे,जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद राम भुवाल निषाद मौजूद रहेंगे। श्रद्धांजलि सभा के दौरान फूलन देवी के संघर्षपूर्ण जीवन,साहस और सामाजिक न्याय के लिए किए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।

सभा में समाजवादी पार्टी की नीतियों,सामाजिक न्याय, पिछड़े,दलित एवं वंचित वर्गों के अधिकारों के साथ-साथ संगठनात्मक और समसामयिक राजनीतिक विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। पार्टी नेतृत्व कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों और संगठन को मजबूत बनाने के संबंध में भी संबोधित करेगा।

आयोजनकर्ता राजेश निषाद ने बताया कि यह कार्यक्रम समाजवादी पार्टी के लिए सामाजिक न्याय और समानता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने क्षेत्र के सभी पार्टी पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
रफ्तार इंडिया न्यूज महराजगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806