महंत दिग्विजय नाथ आयुर्वेद चिकित्सालय में नाड़ी तरंगिणी मशीन द्वारा नि:शुल्क नाड़ी परीक्षण शिविर
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज गोरखपुर –
रिपोर्ट जर्नलिस्ट्स गुरुचरण प्रजापति गोरखपुर
25/Jul/26 Sat
नि:शुल्क नाड़ी परीक्षण शिविर का लाभ उठाने की अपील, आयुर्वेदिक पद्धति से होगी स्वास्थ्य जांच-
महायोगी चिकित्सालय गोरखपुर में।
गोरखपुर। आयुर्वेद के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से महंत दिग्विजय नाथ आयुर्वेद चिकित्सालय में नाड़ी तरंगिणी मशीन द्वारा नि:शुल्क नाड़ी परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में आधुनिक तकनीक से युक्त नाड़ी तरंगिणी के माध्यम से शरीर की प्रकृति एवं विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का परीक्षण कर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श दिया जा रहा है।


चिकित्सालय के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ.कमलेश पांडे एवं डॉ. दिनेश सिंह ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर नाड़ी तरंगिणी के माध्यम से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कराने और इसका लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद की यह वैज्ञानिक पद्धति शरीर में वात,पित्त और कफ के संतुलन का आकलन कर रोगों के प्रारंभिक संकेतों की पहचान करने में सहायक है। समय रहते जांच कराने से कई स्वास्थ्य समस्याओं का उचित परामर्श एवं उपचार संभव हो सकता है।
उन्होंने बताया कि यह जांच पूरी तरह सुरक्षित,प्राकृतिक एवं बिना किसी दुष्प्रभाव के की जाती है। इसके माध्यम से व्यक्ति की शारीरिक,मानसिक एवं भावनात्मक स्थिति का आकलन कर व्यक्तिगत स्वास्थ्य परामर्श दिया जाता है, जिससे बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन में सहायता मिलती है।
नाड़ी जांच टीम का नेतृत्व डॉ.तान्या चौरसिया कर रही हैं। टीम में डॉ.दिनेश कुमार एवं सहयोगी श्वेता सिंह भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। चिकित्सालय प्रशासन ने बताया कि लगातार स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोग,पुरानी बीमारियों से पीड़ित मरीज तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग व्यक्ति इस नि:शुल्क जांच शिविर का लाभ उठा सकते हैं।
चिकित्सालय की ओर से इच्छुक लोगों के लिए संपर्क हेतु 8115792800 मोबाइल नंबर जारी किया गया है।
रफ़्तार इंडिया न्यूज गोरखपुर।
