पनियरा-बड़वार हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस-
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज-
रिपोर्ट-संजय गुप्ता-पनियरा महराजगंज
पनियरा-बड़वार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस-
पनियरा। पनियरा क्षेत्र के हरीजन प्राथमिक विद्यालय बड़वार में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।
कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया। इसके बाद लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके त्याग और बलिदान को याद किया।



कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता,अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने तथा देशहित में कार्य करने का आह्वान किया।





इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीत,सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण,शिक्षिकाएं एवं शिक्षक,युवा और बच्चे मौजूद रहे। पूरे परिसर में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से माहौल देशभक्तिमय बना रहा।
रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज
