नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
August 19, 2026

Raftaar India news

No.1 news portal of India

नागपंचमी परंपरागत उल्लास के साथ मनाई गई

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज़ महराजगंज-
रिपोर्ट जर्नलिस्ट्स महराजगंज-प्रजापति महराजगंज-
17/अगस्त-26 सोमवार

नागपंचमी परंपरागत उल्लास के साथ मनाई गई-
महिलाओं ने गुड़ियों की पूजा कर निभाई सदियों पुरानी परंपरा,कच्चे डंडों से की पिटाई
पनियरा। नागपंचमी का पर्व सोमवार को क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। महिलाओं ने नाग देवता की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।


पर्व के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में पुरानी लोक परंपराओं का भी निर्वहन किया गया। महिलाओं द्वारा गुड़ियों को तैयार कर निर्धारित स्थान पर फेंका गया। इसके बाद युवतियों और महिलाओं ने कच्चे डंडों से गुड़ियों की पिटाई कर सदियों पुरानी परंपरा को निभाया। इस दौरान आसपास काफी संख्या में लोग एकत्रित रहे और पारंपरिक आयोजन का आनंद लिया।

बुजुर्ग महिलाओं ने बताया कि नागपंचमी के अवसर पर गुड़ियों की पिटाई की यह परंपरा गांवों में लंबे समय से चली आ रही है। बदलते समय के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लोग अपनी लोक संस्कृति और पुरानी परंपराओं को जीवंत रखने का प्रयास कर रहे हैं। पर्व को लेकर पूरे दिन गांवों में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806