नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
August 20, 2026

Raftaar India news

No.1 news portal of India

नरकटहा फीडर की बिजली आपूर्ति 20 से 26 अगस्त तक रहेगी बाधित

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज-
जर्नलिस्ट्स गुरुचरण प्रजापति महराजगंज-
19/08/26wed
नरकटहा फीडर की बिजली आपूर्ति 20 से 26 अगस्त तक रहेगी बाधित
महराजगंज। मुजुरी विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत नरकटहा फीडर पर पावर ग्रिड में कार्य होने के कारण 20 से 26 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग के अनुसार निर्धारित अवधि में नरकटहा फीडर की सप्लाई बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली से संबंधित अपने आवश्यक कार्य सुबह नौ बजे से पहले पूरा कर लें, ताकि आपूर्ति बाधित होने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
अवर अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि पावर ग्रिड पर आवश्यक कार्य के चलते यह विद्युत कटौती की जा रही है। कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806