41वां नेत्रदान पखवाड़ा,लोगों को नेत्रदान के लिए किया गया जागरूक
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज
29/अगस्त 26 Sat
41वां नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जा रहा, लोगों को नेत्रदान के लिए किया जा रहा जागरूक
महराजगंज। जिले सहित पूरे प्रदेश में‘राष्ट्रीय दृष्टिहीनता एवं दृष्टिदोष नियंत्रण कार्यक्रम’ के अंतर्गत 41वां नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान लोगों को नेत्रदान के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए मरणोपरांत नेत्रदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा में भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को नेत्रदान के संबंध में जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने बताया कि नेत्रदान से किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में रोशनी लौटाई जा सकती है। लोगों से अपील की गई कि वे नेत्रदान के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर कर इस पुनीत कार्य के लिए आगे आएं।
डॉ.वकुल्लाह अंसारी ने कहा कि नेत्रदान महादान है। जागरूकता के अभाव में कई लोग नेत्रदान नहीं कर पाते हैं। पखवाड़े के दौरान अधिक से अधिक लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर स्वास्थ्यकर्मियों के साथ क्षेत्र के लोग भी मौजूद रहे।
रफ़्तार इंडिया न्यूज, महराजगंज
जर्नलिस्ट—गुरुचरण प्रजापति,महराजगंज
