सदर विधायक पर सोलर लाइट टेंडर में 35 से 40 प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज-
जर्नलिस्ट्स गुरुचरण प्रजापति महराजगंज-
05Sep 26 Sat
सोलर लाइट टेंडर में 35 से 40 प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप,50 हजार रुपये एडवांस लेने की भी चर्चा जोरों पर,वीडियो वायरल-
जब विधायक पर ही चोरी के गंभीर हो आरोप, तो जनता का क्या होगा…..
महराजगंज। सदर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक जयमंगल कन्नौजिया पर सोलर लाइट से संबंधित टेंडर दिलाने के नाम पर 35 से 40 प्रतिशत कमीशन मांगने का गंभीर आरोप लगाया गया है। इसके अलावा सोलर लाइट लगवाने के लिए 50 हजार रुपये एडवांस लेने की बात भी सामने आई है। मामले से जुड़ा एक कथित वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि,वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से रफ़्तार इंडिया न्यूज चैनल पुष्टि नहीं करता।



वायरल वीडियो में कथित तौर पर टेंडर दिलाने के एवज में रकम लिए जाने,कमीशन तय किए जाने और सोलर लाइट लगवाने के लिए 50 हजार रुपये एडवांस लेने से संबंधित बातचीत का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। आरोपों को लेकर लोग मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि मामला सोलर लाइट से जुड़े टेंडर से संबंधित है। आरोप है कि टेंडर दिलाने के लिए 35 से 40 प्रतिशत कमीशन की मांग की गई। साथ ही, सोलर लाइट लगवाने के नाम पर 50 हजार रुपये एडवांस लिए जाने की बात भी कही जा रही है। हालांकि,आरोप लगाने वाले व्यक्ति की पहचान,वीडियो की वास्तविकता और उसमें मौजूद आवाज अथवा बातचीत की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
मामले में विधायक पक्ष की ओर से क्या प्रतिक्रिया दी गई है,यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है। ऐसे में वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही पूरे प्रकरण की वास्तविकता सामने आ सकेगी। प्रशासन अथवा संबंधित जांच एजेंसी द्वारा मामले का संज्ञान लिए जाने पर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
रफ्तार इंडिया न्यूज महराजगंज।
