शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोपित गिरफ्तार
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज-
जर्नलिस्ट्स गुरुचरण प्रजापति महराजगंज-
30अगस्त 26 ।
शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोपित गिरफ्तार-
महराजगंज। शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में सिंदुरिया पुलिस ने वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के नेतृत्व में सिंदुरिया पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार,मुकदमा संख्या 176/2026 में वांछित आरोपित आदित्य चौधरी पुत्र राजेश चौधरी, निवासी ग्राम करमही, थाना सिंदुरिया, को गिरफ्तार किया गया।
आरोपित की उम्र करीब 23 वर्ष बताई गई है। उसके विरुद्ध धारा 69 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव तथा कांस्टेबल अभिषेक यादव शामिल रहे।
रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज-
