नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
September 6, 2026

Raftaar India news

No.1 news portal of India

हरिश्याम इंटर मीडिएट कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज-
जर्नलिस्ट्स गुरुचरण प्रजापति महराजगंज-

05सितंबर26 शनिवार-
हरिश्याम इंटर मीडिएट कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस-
डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ-

पनियरा। हरिश्याम इंटर मीडिएट कॉलेज डोमारा अकटहवा में शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेंद्र श्रीवास्तव सहित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।


प्रधानाचार्य शैलेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने के साथ ही उनके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते,बल्कि विद्यार्थियों को संस्कार,अनुशासन और जिम्मेदारी का पाठ भी पढ़ाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षकों के बताए मार्ग पर चलकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय परिसर में पूरे दिन उत्साह का माहौल रहा। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806