श्रीमती कैलासी देवी कन्या जूनि.हाई स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज
रिपोर्ट जर्नलिस्ट्स-गुरुचरण प्रजापति महराजगंज-
05/09/26 शनिवार
रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज-
पनियरा बड़वार स्थित श्रीमती कैलासी देवी कन्या जूनियर हाई स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस –
पनियरा क्षेत्र के बड़वार स्थित श्रीमती कैलासी देवी कन्या जूनियर हाई स्कूल में आज शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई।


विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों ने अपने गुरुजनों को पुष्पगुच्छ और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि गुरु ही समाज की दिशा तय करते हैं।
छात्र-छात्राओं ने कविता,गीत,भाषण और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। नृत्य और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विद्यालय प्रबंधन ने समस्त शिक्षकों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया और कहा कि शिक्षक और छात्र का ये पवित्र संबंध पीढ़ियों तक प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज
