नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
September 8, 2026

Raftaar India news

No.1 news portal of India

भाजपा नेता ब्रह्मानंद धारिया की दावेदारी मजबूत

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज-
रिपोर्ट जर्नलिस्ट्स गुरुचरण प्रजापति महराजगंज-
07/09/26मंगलवार
भाजपा नेता ब्रह्मानंद धारिया की दावेदारी मजबूत,जनता में भारी उत्साह-

महराजगंज। विधानसभा क्षेत्र 318 महराजगंज सदर में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से टिकट की रेस में वरिष्ठ भाजपा नेता और भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष (महराजगंज) ब्रह्मानंद धारिया का नाम सबसे आगे और मजबूती से उभरकर सामने आ रहा है। स्थानीय जनता और निष्ठावान कार्यकर्ताओं के बीच उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने की मांग तेजी से जोर पकड़ रही है।

35 वर्षों की अटूट निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण।

वर्ष 1991 से लगातार भारतीय जनता पार्टी के एक सच्चे और अनुशासित सिपाही के रूप में सक्रिय ब्रह्मानंद धारिया ने पार्टी के हर छोटे-बड़े आदेश का पूरी निष्ठा से पालन किया है। संगठन निर्माण से लेकर जन-जन तक भाजपा की नीतियों को पहुँचाने में उनकी अहम भूमिका रही है। वर्तमान में वे भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष के पद पर संगठन को धरातल पर मजबूत कर रहे हैं।

जनता का अपार समर्थन और विकास की नई सोच।

जनसेवा के प्रति उनका समर्पण केवल बयानों तक सीमित नहीं है। विकासखंड पनियरा की ग्राम सभा तेंदुअहिया से जनता ने अपना प्रधान चुना है,जो क्षेत्र में उनकी जमीनी पकड़ और लोकप्रियता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। ब्रह्मानंद धारिया का मिलनसार व्यक्तित्व,सहज सुलभ स्वभाव और हर सुख-दुख में जनता के बीच खड़े रहने की शैली उन्हें क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय बनाती है।

विधानसभा 318 में जोर-शोर से चुनावी तैयारियां-

महराजगंज सदर 318 की जनता और समर्थकों का मानना है कि यदि पार्टी इस बार ब्रह्मानंद धारिया पर अपना विश्वास जताती है और उन्हें प्रत्याशी घोषित करती है, तो इस सीट पर भाजपा की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत तय है। क्षेत्र के युवाओं,बुजुर्गों और माताओं-बहनों का कहना है कि ब्रह्मानंद धारिया के रूप में उन्हें एक ऐसा जनसेवक मिलेगा जो बिना किसी भेदभाव के महराजगंज सदर के सर्वांगीण विकास के लिए दिन-रात समर्पित रहेगा।
रफ्तार इंडिया न्यूज महराजगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806