नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
September 8, 2026

Raftaar India news

No.1 news portal of India

संपत्ति के बंटवारे में विवाद,लाइसेंसी बंदूक लेकर पहुंची पीड़िता थाने

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज
जर्नलिस्ट्स गुरुचरण प्रजापति महराजगंज-
O7 सितंबर 26मंगलवार

पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे को लेकर चाचा-भतीजी में विवाद,दोनों पक्षों ने दी तहरीर
दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, लाइसेंसी बंदूक कब्जे में लेकर मालखाने में जमा कराई
श्यामदेउरवा। थाना क्षेत्र के धरमौली गांव में पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे और भूमि विक्रय को लेकर चाचा-भतीजी के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट,गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।

धरमौली निवासी नंदनी यादव पुत्री उदयभान यादव ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उनके बाबा रामानंद ने चाचा के कहने पर करीब दो डिसमिल भूमि का विक्रय कर दिया। इसी मामले में पूछताछ करने पर राजकुमार पुत्र रामानंद,चिंतामणि पत्नी राजकुमार और रामानंद पुत्र खदेरु यादव पर गाली-गलौज करने,लाठी-डंडे से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।
वहीं,दूसरे पक्ष की चिंता देवी पत्नी राजकुमार यादव ने भी नंदनी यादव के खिलाफ मारपीट,गाली-गलौज और धमकी देने की तहरीर दी। इसके साथ ही लाइसेंसी शस्त्र के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया गया।

पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों से प्राप्त तहरीरों के आधार पर नियमानुसार अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। मामले में संबंधित महिला को पुलिस हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
लाइसेंसी बंदूक पुलिस ने कब्जे में ली–

पुलिस के मुताबिक नंदनी यादव अपने बाबा रामानंद के नाम से दर्ज लाइसेंसी सिंगल बैरल बंदूक पुलिस चौकी परतावल में जमा कराने के लिए लाई थी। पुलिस ने बंदूक को कब्जे में लेकर नियमानुसार मालखाने में दाखिल करा दिया है।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे और भूमि विक्रय को लेकर चाचा-भतीजी के बीच उत्पन्न विवाद का है। दोनों पक्षों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806