नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
September 14, 2026

Raftaar India news

No.1 news portal of India

धर्मकांटे से जनरेटर-सोलर पैनल चोरी करने वाले चार गिरफ्तार

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज
जर्नलिस्ट्स गुरुचरण प्रजापति महराजगंज-
10/09/26 Thu
धर्मकांटे से जनरेटर-सोलर पैनल चोरी करने वाले चार गिरफ्तार-

महराजगंज। बृजमनगंज।
बृजमनगंज थाना पुलिस ने चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी किया गया जनरेटर और सोलर पैनल बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी के अनुसार,विनोद चौधरी की तहरीर पर थाना बृजमनगंज में मु0अ0सं0 216/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी का माल बरामद किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2)बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 31 अगस्त की रात उन्होंने निर्माणाधीन धर्मकांटे से जनरेटर और सोलर पैनल चोरी कर नारायणपुर-राजनगर के बीच एक सुनसान मकान में छिपा दिया था। बुधवार को चोरी का माल ठिकाने लगाने की योजना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उन्हें माल सहित पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1.अनूप अग्रहरि उर्फ छोटू (21) पुत्र प्रमोद अग्रहरि, निवासी बैसार, टोला कचुरहा,थाना बृजमनगंज
2.अजय कुमार पाल(24)पुत्र योगेन्द्र पाल,निवासी बैसार, टोला कचुरहा
3.रविकान्त यादव (19) पुत्र चन्द्रिका यादव,निवासी बरगाहपुर,टोला पालजोत
4.मिथलेश यादव उर्फ नेता(21)पुत्र अच्छेलाल यादव, निवासी बरडाड, टोला शिवकोट

बरामदगी-एक जनरेटर,एक सोलर पैनल।

गिरफ्तार करने वाली टीम-
उपनिरीक्षक दीपक यादव, हेड कांस्टेबल वेद प्रकाश यादव,कांस्टेबल अखिलेश यादव, कांस्टेबल सचिन यादव व कांस्टेबल मंगल शंकर तिवारी। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।
रफ्तार इंडिया न्यूज महराजगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806