समाधान दिवस पर पनियरा थाने में सुनी गई जनसमस्याएं,मामलों को त्वरित निस्तारण का निर्देश
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज
जर्नलिस्ट्स गुरुचरण प्रजापति महराजगंज-
12/09/26शनिवार
पनियरा थाने में सुनी गईं जनसमस्याएं,एएसपी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश-
पनियरा(महराजगंज)
शासन के निर्देश पर शनिवार को जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने थाना पनियरा पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
एएसपी ने राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से जनसुनवाई की। उन्होंने प्राप्त शिकायतों की जानकारी ली और फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए।



उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से भूमि विवाद,रास्ते के विवाद,आपसी विवाद और अन्य राजस्व संबंधी मामलों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावी कार्रवाई करे।
एएसपी ने पुराने और लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में आए प्रत्येक फरियादी की बात सम्मानपूर्वक और संवेदनशीलता के साथ सुनी जाए और विधिसम्मत समाधान कराया जाए।
इस दौरान पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस ने आमजन को उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज
