नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
September 14, 2026

Raftaar India news

No.1 news portal of India

ठूठीबारी पुलिस ने नेपाली शराब के साथ महिला तस्कर को किया गिरफ्तार

1 min read

महराजगंज-ठूठीबारी पुलिस ने 6.6लीटर नेपाली शराब के साथ महिला तस्कर को किया गिरफ्तार-

रफ्तार इंडिया न्यूज महराजगंज
रिपोर्ट-जर्नलिस्ट्स गुरुचरण प्रजापति महराजगंज-

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध तस्करी विरोधी अभियान के तहत थाना ठूठीबारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान गड़ौरा बाजार से एक महिला को 22 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में थाना ठूठीबारी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्ता शिल्पा पत्नी उमेश उर्फ सुन्नी, निवासी गड़ौरा बाजार, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज (उम्र करीब 30 वर्ष) को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 22 शीशी(प्रत्येक 300 ML,कुल 6.6 लीटर)’किस-मिस सौंफ’ब्रांड की अवैध नेपाली शराब बरामद हुई।

पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर थाना ठूठीबारी पर धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बरामदगी करने वाली टीम में
उपनिरीक्षक अनूप कुमार तिवारी,महिला उपनिरीक्षक प्रियंका मौर्य, उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव व कांस्टेबल निलेश पाण्डेय शामिल रहे।

रफ्तार इंडिया न्यूज़ डिजिटल चैनल महराजगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806