महराजगंज एसपी ने 7 थानाध्यक्षों समेत 29 उप निरीक्षकों को बदले
1 min read
महराजगंज-कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए SP ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,7 थानाध्यक्षों समेत 29 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले-
रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज महराजगंज।
रिपोर्ट-जर्नलिस्ट्स गुरुचरण प्रजापति महराजगंज-
महराजगंज-
जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सोमवार देर रात दो अलग-अलग आदेश जारी कर बड़े पैमाने पर तबादला किया है। इसमें 7 थानाध्यक्षों समेत एक निरीक्षक और 21 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। कुल 29 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।


पहले आदेश के अनुसार निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक पनियरा से हटाकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनाया गया है। वहीं उप निरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह को जनसुनवाई सेल से थानाध्यक्ष घुघली,आलोक कुमार सिंह को चौकी प्रभारी मिठौरा से थानाध्यक्ष कोल्हुई,कुंवर गौरव सिंह को थानाध्यक्ष कोल्हुई से थानाध्यक्ष पनियरा,सूरज कुमार को थानाध्यक्ष घुघली से थाना नौतनवा,विशाल कुमार शुक्ला को थानाध्यक्ष सिंदुरिया से थानाध्यक्ष सोनौली,महेन्द्र कुमार मिश्रा को थानाध्यक्ष सोनौली से थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा और अनूप तिवारी को थाना ठूठीबारी से थानाध्यक्ष सिंदुरिया बनाया गया है।


दूसरे आदेश में 21 उप निरीक्षकों की तैनाती बदली गई है। नेहा कुमारी को चौकी प्रभारी पकड़ी,भूपेन्द्र कुमार सिंह को चौकी प्रभारी जेल,रूपेश पाल को चौकी प्रभारी सिसवा मुंशी,मधुकर सिंह को चौकी प्रभारी खुटहाँ, गोविन्दर यादव को शिकारपुर,देवेन्द्र दुबे को मुजुरी,अजय कुमार यादव को अड्डा बाजार,अनिश कुमार सिंह को परतावल और संदीप कुमार चौधरी को लक्ष्मीपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा शोभा यादव को वरिष्ठ उप निरीक्षक भिटौली, नरेन्द्र पटेल को कोल्हुई,रमेश पुरी को पुरन्दरपुर और रामजी गुप्ता को निचलौल में वरिष्ठ उप निरीक्षक की जिम्मेदारी मिली है। वहीं रमेश वरुण,राकेश कुमार,छोटेलाल,रोहित यादव, अशोक गिरी,आलोक कुमार राय और संजय सिंह को विभिन्न थानों और पुलिस लाइन में नई तैनाती दी गई है।
एसपी ने सभी अधिकारियों को नवीन दायित्वों का निष्ठा और तत्परता से निर्वहन करते हुए अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।
रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज –
