दोस्तों के बीच पार्टी के दौरान पिस्टल से आकस्मिक फायर,युवक की मौत
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज-
जर्नलिस्ट्स गुरुचरण प्रजापति महराजगंज-
दिनांक-शुक्रवार, 18 सितंबर, 2026-
दोस्तों के बीच पार्टी के दौरान पिस्टल से आकस्मिक फायर, युवक की मौत-
घटना स्थल-समरधीरा चौराहे पर अंडे की दुकान पर हुई घटना,बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत-
समय करीब 08:40 बजे ग्राम समरधीरा चौराहे पर स्थित अंडे की दुकान पर चार दोस्त बैठकर पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान जिसान हाशमी के पास मौजूद लाइसेंसी पिस्टल एवं कारतूस को सभी दोस्त हाथ में लेकर देख रहे थे।
इसी क्रम में एक युवक द्वारा पिस्टल में कारतूस लोड कर ट्रिगर दबाया गया,लेकिन फायर नहीं हुआ। बाद में पिस्टल दूसरे युवक द्वारा अपने हाथ में लेकर ट्रिगर दबाने पर अचानक फायर हो गया, जिससे सामने बैठे जिसान हाशमी के सिर में गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजनों द्वारा उसे तत्काल उपचार हेतु बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के शव के पोस्टमार्टम की कार्यवाही प्रचलित है।
पुलिस द्वारा कार्रवाई-
प्रकरण में नामजद अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में घटना दोस्तों के बीच पिस्टल के साथ लापरवाहीपूर्वक किए गए प्रयोग के दौरान हुए आकस्मिक फायर के कारण होना प्रकाश में आया है। प्रकरण में तहरीर प्राप्त कर उपलब्ध साक्ष्यों एवं जांच के आधार पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज-
