चोरी का सिलेंडर और बाइक बरामद,आरोपी पर मुकदमा दर्ज
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज महराजगंज
22/09/26 मंगलवार
जर्नलिस्ट्स गुरुचरण प्रजापति महराजगंज-
सिंदुरिया पुलिस को मिली सफलता,गैस सिलेंडर चोर गिरफ्तार।
चोरी का सिलेंडर और बाइक बरामद,आरोपी पर मुकदमा दर्ज।
महराजगंज, जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने चोरी के गैस सिलेंडर और मोटरसाइकिल के साथ एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सिंदुरिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
मामला इस प्रकार है-
दिनांक 21 सितंबर 2026 को श्रीमती सुनीता देवी पत्नी शम्भू, निवासी मिठौरा बाजार, थाना सिंदुरिया ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि 18 सितंबर को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर से रसोई गैस सिलेंडर चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर थाना सिंदुरिया पर मु0अ0सं0 190/2026 धारा 305 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन, गवाहों के बयान और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम मिठौरा बड़ी नहर पुलिया के पास चेकिंग अभियान चलाया।
इसी दौरान पुलिस ने आरोपी संदीप तिवारी पुत्र नवर्देश्वर तिवारी, निवासी ग्राम सेमरी, थाना सिंदुरिया, उम्र 32 वर्ष को धर दबोचा।
तलाशी में उसके कब्जे से चोरी किया गया एक गैस सिलेंडर और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UP 56 M 5730बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बरामदगी –
1. चोरी का 01 गैस सिलेंडर
2. 01 मोटरसाइकिल UP56M5730
गिरफ्तार करने वाली टीम –
उ0नि0 ऋतुराज सुमन यादव, का0 कन्हैया वर्मा, का0 शैलेन्द्र यादव, का0 नितेश प्रसाद थाना सिंदुरिया।
रफ़्तार इंडिया न्यूज डिजिटल चैनल
