नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9695646163 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें.
April 19, 2024

Raftaar India news

No.1 news portal of India

5अंतर्राष्ट्रीय,16घरेलू हवाई अड्डों सहित 21 एयरपोर्ट वाला राज्य बना उप्र.केंद्रीय मंत्री-

1 min read

रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-
रिपोर्ट-गुरूचरण प्रजापति-महराजगंज-

महराजगंज 25 मार्च।

उत्तरप्रदेश की योगी सरकार के सफलतम दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशवासियों,जनपदवासियोंका आभार व्यक्त करते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार प्रदेश में विकास की गंगा बहा रही है। प्रदेश के 25 करोड़ प्रदेशवासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने तथा उनकी आय में वृद्धि करने हेतु आधारभूत अवसंरचना को बेहतर करना आवश्यक है। जिसके लिए प्रदेश में राज्य सरकार ने 4-लेन इण्टरस्टेट कनेक्टिविटी को बेहतर किया है। अच्छा इन्फ्रास्ट्रक्चर इकोनॉमी की बैकबोन होती है। इकोनॉमी को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा इन्फ्रास्ट्रक्चर पहली शर्त होती है। प्रदेश सरकार ने विगत छः वर्षों में विश्वस्तरीय एक्सप्रेसवेज निर्मित कराए हैं तथा बुन्देलखण्ड एवं पूर्वांचल क्षेत्र को एक्सप्रेसवेज से जोड़ने का कार्य किया है। 5 अंतर्राष्ट्रीय एवम् 16 घरेलू हवाई अड्डों के साथ 21 एयरपोर्ट वाला राज्य बनने की ओर उत्तर प्रदेश अग्रसर है। कुशी नगर,वाराणसी लखनऊ के बाद जेवर व अयोध्या में अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट निर्माणाधीन है गोरखपुर से विभिन्न स्थानों के लिए 14 फ्लाइट ।प्रयागराज से विभिन्न स्थानों के लिए 12 फ्लाइट है। उत्तर प्रदेश में उड़ान को नए पंख लगे है। राज्य सरकार ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करते हुए औद्योगिक निवेश के माहौल को सकारात्मक किया है और ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा दिया है। उत्तर प्रदेश अब तक के अपने सबसे बड़े 6 लाख 90 हजार 242 करोड़ 43 लाख रुपए के बजट के साथ वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने की ओर अग्रसर है।उक्त बातें भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री माननीय पंकज चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर उत्तर प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कही उन्होंने कहा कि-

पिछले दिनों लखनऊ में संपन्न हुए इनवेस्टर्स समिट की सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी को देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा था कि देश के विकास की गाड़ी का इंजन बनेगा उत्तर प्रदेश। जिसका फल यह रहा कि आज उत्तर प्रदेश निवेशकों को अपने यहां लाने में काफी हद तक योगी सरकार सफल रही है। यह केवल बड़े उद्योगों के लिए ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार की इस के माध्यम से आमजन को जोड़ने की योजना है।ने कहा कि ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट के बाद दुनिया में यूपी सरकार के प्रयास की सराहना ही नहीं हुई बल्कि हम 10 लाख करोड़ रुपए के सापेक्ष में 32.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव लाने में सफल रहे। यूपी की छवि बदलने का काम हमारी सरकार ने किया। लिहाजा निवेशकों की भीड़ बढ़ गई।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश निवेश के क्षेत्र में देश में 12वें स्थान पर था। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल निर्देशन में उत्तर प्रदेश निवेश की दृष्टिकोण देश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया। एक जिला एक उत्पाद के माध्यम से प्रदेश में निवेश तेजी से बढ़ा है। यह ओडी ओपी और विश्वकर्मा सम्मान के माध्यम से संभव हो सका है प्रदेश में 9 लाख पटरी व्यवसाइयो को ब्याज मुक्त ऋण दिया गया। निशुल्क राशन के साथ निशुल्क बिजली कनेक्शन भी उपलब्ध कराया गया।आने वाले समय में हम पहले ही स्थान पर नहीं पहुंचेंगे,बल्कि उत्तर प्रदेश सक्षम उत्तर प्रदेश बन जाएगा।प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अपराध एवम् अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के कारण उत्तर प्रदेश अपराधमुक्त प्रदेश बन गया है।उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यवाही में पिछले 5 वर्षों में 166 अपराधी मारे गए हैं,जबकि 4453 से अधिक अपराधी घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अपराधियों और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन कर रही है।गैंगस्टर अधिनियम के तहत 58,648 अपराधियों पर कार्रवाई हुई, जबकि 807 पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई।अपराधियों की 4,400 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को जब्त या नष्ट कर दिया गया है।

आज उप्र.में कोई दंगा नहीं कर सकता। अराजकता नही फैला सकता। सभी दंगाइयों को मालूम है कि दंगा करेंगे तो सात पीढ़ियां भी भरपाई करते करते थक जायेंगी।आज माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई होती है तो सबसे अधिक पीड़ा इनके सरपरस्त सपा बसपा और कांग्रेस को होती है।स्वास्थ्य पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश वासियों के स्वस्थ सेवा में व्यापक सुधार हुआ है। कोविड काल में बेहतर प्रबंधन के कारण हमने कोविड पर सफलतापूर्वक नियंत्रण किया। स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एक जनपद एक मेडिकल कॉलेज की योजना के तहत प्रदेश के 45 जनपद मेडिकल कॉलेज से आच्छादित किए जा चुके हैं। 14 जनपदों में मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन हैं ।असेवित 16 जनपदों में मेडिकल कॉलेजों की स्थापना पीपीपी मॉडल पर की जा रही है।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार गरीबों को महीने में दो बार राशन दे रही है। इस तरह का काम पहले की भी सरकारें कर सकती थीं,लेकिन यह पैसा पिछली सरकार के लोगों की जेब में चला जाता था। अब वही पैसा हम लोग उनकी दीवालों से निकाल रहे हैं। नोट की गड्डियां निकल रही है आप देख रहे हैं कि नोटों का पहाड़ निकल रहा है। यह गरीबों का धन है। आज हम गरीब के पैसे से उसके घर बनाने,शौचालय बनाने,फ्री वैक्सीन,फ्री राशन देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश की आन-बान-शान बचाने वाली सरकार चाहिए आस्था का सम्मान करने वाली सरकार चाहिए। सपा,बसपा और कांग्रेस की सरकार यह सब नहीं करती।हमने राष्ट्रवाद की स्थापना का कार्य किया,कई बड़े-बड़े प्रोजेक्ट को लाने का काम किया। जिसमें एयरपोर्ट,परिवहन,सड़क,मेडिकल कालेज,एक्सप्रेस वे जैसी योजनाओं को बढ़ाया गया।

वहीं अगर देश की आन-बान-शान में किसी ने गुस्ताखी की तो केन्द्र और प्रदेश की सरकार ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया। चाहे वह धारा 370 हो या अयोध्या में भगवान का भव्य राममंदिर निर्माण का काम करना रहा हो।कि पिछली सरकारों ने आस्था के साथ खिलवाड़ किया। उन्होंने कहा जन्माष्टमी,विजयदशमी, रामनवमी,होली,दीपावली जैसे पर्व आते ही दंगे शुरू हो जाते थे।आज दंगे पूरी तरह समाप्त हैं। पर्वों पर खुशहाली है। पहले की सरकार कब्रिस्तान की चहारदीवारी में पैसा खर्च करती थी।भाजपा की सरकार देवी-देवताओं के स्थानों का सौन्दर्यीकरण कराकर आस्था का सम्मान कर रही है। श्री काशी विश्वनाथ धाम निर्माण,अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण,अयोध्या दीपोत्सव,ब्रज रंगोत्सव,काशी की देव दीपावली,नैमिष तीर्थ,रामायण परिपथ,बौद्ध परिपथ,शक्ति पीठ परिपथ,कृष्ण और ब्रिज परिपथ बुंदेलखंड परिपथ के साथ साथ तमाम तीर्थस्थलों के लिए परिपथो का निर्माण हो रहा है।

श्रृंगवेरपुर में निषाद राज ग्युहा पर्यटन स्थल व बहराइच में महाराजा सुहेलदेव स्मारक का निर्माण हो रहा है। आज भव्य राम मंदिर के निर्माण का कार्य प्रगति पर है।काशी विश्वनाथ मंदिर के कोरिडोर का निर्माण हुआ।वर्ष 2019 में भव्य एवम् दिव्य कुंभ का आयोजन प्रयागराज में हुआ।आज उत्तर प्रदेश में किसान समृद्ध हो रहा है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के किसान समृद्ध हो रहे हैं। योगी सरकार में किसानों का न सिर्फ जीवन स्तर सुधरा है,बल्कि उनकी आय भी उत्तरोत्तर वृद्धि हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि न सिर्फ धान खरीद के लक्ष्य को समय से पूरा करें, बल्कि किसानों के एक-एक दाने की पाई-पाई का हिसाब भी जल्द किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि किसान से धान क्रय के उपरांत धान का मूल्य उसके खाते में 72 घंटे में ऑनलाइन क्रेडिट कर दिया जाए।प्रदेश सरकार धान किसानों को उपज का पाई-पाई भुगतान कर रही है, इससे किसानों का सम्मान बढ़ रहा है।सरकार गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में लगातार बढ़ोत्तरी कर रही है। इससे किसानों को लागत के हिसाब से उपज का बेहतर मूल्य मिल रहा है। औने पौने भाव में अपने उत्पाद को बेचने को मजबूर किसान एम एस पी बढ़ने से खुशहाल हो रहे है।आज युवा आत्मनिर्भर हो रहे है।

5 लाख 50 हजार से ज्यादा यूवाओ को निष्पक्ष एवम् पारदर्शी व्यवथा से सरकारी नौकरी दी गई। 1 लाख से अधिक महिलाओं को सरकारी नौकरियां मिली। 4 लाख करोड़ से अधिक का निवेश आकर्षित करते हुए 1552056 रोजगार सृजित हुए। ग्लोबल इन्वेस्टर्स 2023 में प्राप्त निवेश प्रस्तावों से 94 लाख से अधिक नौजवानों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। ओ डी ओ पी योजना में 1 लाख 35 हजार 250 यूवाओ को रोजगार मिला। रोजगार मेले के माध्यम से 2.60 करोड़ लोगो को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए। शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ। कायाकल्प योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प किया गया। स्कूल चलो अभियान के तहत 1.92 करोड़ छात्र छात्राओं ने नामांकन कराया। कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के बच्चो को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें,यूनिफॉर्म स्वेटर,जूते मोजे,स्कूल बैग,स्टेशनरी मुहैया कराया गया। असेवित क्षेत्रों में 39 नए हाई स्कूल,14 नए इंटर कालेज,260 नए राजकीय इंटर कालेज एवम् हाई स्कूल का संचालन शुरू किया गया। 15 निजी विश्विद्यालय ,3 नए राजकीय विश्वविद्यालय, स्थापित हुए वही 78 नए राजकीय महाविद्यालय का निर्माण गतिमान है।प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण एवम् शहरी क्षेत्र में 52.50 लाख आवासों का निर्माण और स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 1.08 लाख आवासों का निर्माण कराया गया। बेहतर रोड कनेक्टिविटी के कारण गांव समृद्ध हो रहे है। प्रत्येक गांव में दो अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य है। 164.80करोड़ मानव दिवस मनरेगा में सृजित किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे से 20 घंटे,तहसील मुख्यालय को 20 से 22 घंटे तथा जिला मुख्यालय को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। हर साल बाढ़ से तबाही को रोकने के लिए266 परियोजनाएं पूर्ण। 36 सिंचाई परियोजना पूर्ण। 23.04 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचन क्षमता सृजित किया गया।

62 जनपदों में 842 करोड़ की लागत से 2100 नए नलकूपों का निर्माण हुआ। 2 लाख 51 हजार 287 किमी नहरों की सिल्ट सफाई का कार्य हुआ। हर घर नल योजना में 35494 ग्रामों में पाइप लाइन 84.13 लाख घरों में नल कनेक्शन दिया गया। योगी आदित्यनाथ की सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष के अंदर ही प्रदेश ने विकास सहित हर मोर्चे पर नए कीर्तिमान स्थापित किए है।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष परदेसी रविदास,जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल,पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह,सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया भी मौजूद रहे।

रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2021 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:+91 8920664806