राष्ट्रीय खेल दिवस पर महराजगंज में शिक्षकों और खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
1 min read
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-
रिपोर्ट-जर्न.गुरूचरण प्रजापति-महराजगंज-
29अगस्त2025-शुक्रवार-
राष्ट्रीय खेल दिवस पर महराजगंज में शिक्षकों और खिलाड़ियों का हुआ सम्मान-
महराजगंज (रफ़्तार इंडिया न्यूज़-)
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार,महराजगंज में इंडिपेंडेंट स्कूल्स’अलायन्स द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी संतोष शर्मा और विशिष्ट अतिथि युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह,जिला सूचना अधिकारी एवं संगठन के संरक्षक सी.जे.थॉमस उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर हुई।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम हैं।
संरक्षक सी.जे.थॉमस ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हैं।
महासचिव जीवेश मिश्रा ने संगठन की ओर से शिक्षा के साथ खेलों को समान महत्व देने की प्रतिबद्धता जताई। अध्यक्ष दशरथ गुप्ता ने सभी अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया।
सम्मानित खिलाड़ी-
सांची अग्रवाल,शिवांगी चौहान,अजय भारती,अफ़ज़ल अली,जुबेर अहमद,प्रतिभा शर्मा,अंश शर्मा,रंजीत निषाद,सुनैना प्रजापति,अर्चना भारती,निखिल यादव,अभिषेक यादव,रविचंद्रन यादव,नितेश यादव,श्यामकरण यादव,विपिन मौर्य,करन साहनी,सृजना यादव,शिल्पा यादव,नितेश यादव,अभिनव यादव,श्वेता विश्वकर्मा,नंदिनी कसौधन,अयांश सिंह,नूरी फ़ातिमा,राज यादव।
सम्मानित पीटीआई शिक्षक
संत कुमार वर्मा,अतुल मणि त्रिपाठी,गुफरान,फराज अहमद, अजीत कुमार राय,रिज़वान अहमद फैज़ी,शांभवी सिंह,शैलेन्द्र पटेल,पुष्पा पाण्डेय,दीनानाथ विश्कर्मा,श्वेता प्रजापति,शमा परवीन,विश्वनाथ प्रजापति,सचिन चौधरी,उमेश यादव,उत्सव शर्मा,पंकज पटेल।
कार्यक्रम संचालन-
महासचिव जीवेश मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया।
मंच पर रहे गणमान्य-
इस अवसर पर संगठन के उपाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा,स्पोर्ट कॉर्डिनेटर अभिषेक विश्वकर्मा,सह सचिव राजकुमार जयसवाल, कोषाध्यक्ष रीतेश त्रिपाठी,जियाउल हक,अशोक सिंह,दीपक सिंह,आकर्ष श्रीवास्तव,आलोक श्रीवास्तव,सलीम ख़ान,श्वेता प्रजापति सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।