जिला जज के खिलाफ कलेक्ट्रेट में वकील,कर्मचारियों का हड़ताल
1 min readरफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-
रिपोर्ट-जर्न.गुरूचरण प्रजापति-महराजगंज-
06नवम्बर2025-बुधवार-
जिला जज के खिलाफ कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों की हड़ताल, वकीलों ने किया हल्लाबोल-
न्यायालय परिसर में दिनभर रही नारेबाजी,कार्य ठप,न्यायिक कार्यों पर पड़ा असर-
महराजगंज-यूपी.
जिला मुख्यालय स्थित कचहरी परिसर में गुरुवार को उस समय माहौल गर्मा गया जब कर्मचारियों ने जिला जज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
कर्मचारियों ने न्यायालय के प्रशासनिक व्यवहार और कथित मनमानी के विरोध में कार्य बहिष्कार करते हुए हड़ताल शुरू कर दी।वहीं,अधिवक्ताओं ने भी जिला जज के रवैये पर नाराजगी जताते हुए हल्लाबोल किया और जमकर नारेबाजी की।
कर्मचारियों का कहना है कि जिला जज द्वारा बार-बार अपमानजनक व्यवहार किया जा रहा है,जिससे कार्यस्थल का माहौल विषाक्त हो गया है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कई बार अपनी समस्याएं रखने के बावजूद जिला जज ने कोई सकारात्मक पहल नहीं की।
वहीं अधिवक्ताओं ने भी जिला जज पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि जब तक जिला जज का ट्रांसफर नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
हड़ताल के चलते कचहरी में पूरे दिन न्यायिक कार्य ठप रहे और सैकड़ों मुकदमों की सुनवाई प्रभावित हुई।
सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया,ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे।
बार एसोसिएशन ने दी चेतावनी-
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि उच्च न्यायालय स्तर पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। कर्मचारियों और वकीलों ने एक स्वर में कहा कि अब चुप बैठना संभव नहीं है।
रफ़्तार इंडिया न्यूज़-महराजगंज-

